शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance Of Education Essay In Hindi)

आज हम शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On Importance Of Education In Hindi) लिखेंगे। शिक्षा का महत्व पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

शिक्षा का महत्व पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Importance Of Education In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance Of Education Essay In Hindi)


प्रस्तावना

आज के समय में शिक्षा को बहुत ही आवश्यक माना जाता है, क्योंकि शिक्षा ही होती है जिसके बलबूते आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। अगर हम स्कूली शिक्षा की बात करें, तो यह हमारी जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। जिसके माध्यम से हम अपने जीवन को एक सार्थक दिशा की ओर आगे ले जा सकते हैं और भविष्य को भी सफल कर सकते हैं।

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य

शिक्षा का उद्देश्य प्राचीन समय से ही हमारे देश में महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर हम आज के समय की बात करें तो शिक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों को परस्पर आगे बढ़ाना और निश्चित रूप से ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करना है, ताकि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। 

ताजा अनुमान के अनुसार यदि हमारे देश में ज्यादा से ज्यादा शिक्षा का प्रचार और प्रसार किया जाए, तो निश्चित रूप से ही आने वाले समय में हमारे लिए शिक्षा का उद्देश्य एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में हमारे सामने होगा। ऐसे में शिक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना है, ताकि नागरिकों को शिक्षित और जागरूक किया जा सके।

शिक्षा की आवश्यकता

आज समूचे भारत में शिक्षा की लहर दौड़ पड़ी है। जहां पर प्रत्येक वर्ग के लोगों को पर्याप्त रूप से शिक्षा ग्रहण किए जाने के बारे में उचित जानकारी दी जा रही है। 

अगर हम इसकी विस्तार से चर्चा करें, तो हम देखेंगे कि शिक्षा की आवश्यकता हमारे जीवन में सर्वदा रही है। जिसके माध्यम से हम शिक्षित होकर अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही साथ खुद के लिए बेहतर आयाम बना सकते हैं।

शिक्षा की आवश्यकता इसलिए भी मानी जाती है, क्योंकि शिक्षित होकर हम बेहतर समाज का विकास कर सकते हैं। अपनी कुरीतियों को दूर करते हुए जन भावना को विकसित कर सकते हैं।

शिक्षा है सर्वश्रेष्ठ धन

आज के समय में शिक्षा से बड़ा कोई भी धन नहीं है। क्योंकि अगर आप गौर करेंगे तो शिक्षा वह धन है जो कभी भी खत्म नहीं होता और जिसका सर्वनाश नहीं किया जा सकता है। अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि शिक्षा को कोई हमसे चुरा नहीं सकता और इसका उपयोग हम अपनी बेहतरी के लिए कर सकते है और समाज में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। 

शिक्षा हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ धन इसलिए भी है, क्योंकि इसके माध्यम से हम अपने जीवन को संवार सकते हैं और आगे बढ़ने के लिए खुद को प्रेरित भी कर सकते हैं।

शिक्षा से मिलने वाले विशेष लाभ

अगर हम सही मायनों में शिक्षित होते हैं, तो हमें कुछ विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। जिसका महत्व हमारे जीवन में बेहतरी के लिए होता है। शिक्षा से मिलने वाले विशेष लाभ कुछ इस प्रकार है –

1) शिक्षा के माध्यम से हम अपनी सोच का विकास कर सकते है और अपनी सोच का दायरा बढ़ा सकते हैं और समाज में चल रही कुरीतियों को भी जड़ से खत्म कर सकते है।

2) शिक्षा के माध्यम से हम दूसरों को प्रेरणा दे सकते हैं, ताकि वे भी अपने जीवन में आगे बढ़ सके।

3) शिक्षा के होने से जीवन में चल रही उथल-पुथल पर भी अपना सही निर्णय दिया जा सकता है, जिसके लिए आप खुद ही जिम्मेदार होते हैं।

4) शिक्षा के माध्यम से आप समाज में जागरूकता ला सकते हैं और एक शिक्षक की भूमिका निभा सकते हैं।

5) शिक्षा के माध्यम से हम अपने जीवन में चल रहे गलत फैसलों को भी सही करने का दमखम रख सकते हैं।

गरीबों को दी जाने वाली शिक्षा का महत्व

आज से लगभग 30 वर्ष पूर्व गरीबों को सही तरीके से शिक्षा नहीं मिल पाती थी, या यह कह सकते हैं कि गरीबों में शिक्षा के लिए विशेष लगाव नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे गरीबों को भी दी जाने वाली शिक्षा महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

सामान्य रूप से देखा जाता है कि गरीबों को धोखे और छलावे से नुकसान पहुंचाया जाता है और इसका खामियाजा उनके परिवार को भुगतना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यदि गरीबों को उचित रूप से शिक्षा प्रदान की जाए, तो निश्चित ही उनके लिए भी शिक्षा का महत्व कहीं ज्यादा मायने रखता है।

इसके अतिरिक्त गरीबों को दी जाने वाली शिक्षा से सही और गलत का निर्णय करते हुए, वे अपने काम को बेहतरी से कर सकेंगे और फिर वह सार्थक जीवन जीने के लिए भी जिम्मेदारी ले सकेंगे।

शिक्षा का महत्व समझाने हेतु कुछ विशेष प्रयास

अगर आप शिक्षा के महत्व को सही तरीके से समझना चाहते हैं, तो कुछ विशेष प्रयास के माध्यम से भी शिक्षा के महत्व को समझाया जा सकता है। जो की कुछ इस प्रकार है –

1) शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए सबसे पहले हमें गांवों, कस्बों और जिलों में जाकर शिक्षा से संबंधित सभाओं का आयोजन करना होगा, ताकि लोगो को सही जानकारी दी जा सके। इससे संबंधित हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मदद ले सकते हैं।

2) अगर आप के आस पास ऐसा परिवार रहता है, जो पूर्ण रूप से शिक्षा ग्रहण नहीं करता, तो आप उसके लिए स्वयं ही शिक्षा का इंतजाम करते हुए उसे सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं।

3) ऐसे लोग जो शिक्षा के लिए विशेष रूप से कार्यरत हैं, वे मुफ्त में शिक्षा देने की भी बात कर सकते हैं। ताकि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।

4) ऐसे लोग जो दिन में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते, उन्हें रात में शिक्षा दिए जाने का इंतजाम किया जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। ताकि वह भी समय निकालकर शिक्षा ग्रहण कर सके और शिक्षा के महत्व से अनजान ना रहे।

5) कई बार हमारे पास ऐसी किताबें होती हैं जिनका हम उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में अगर उन किताबों को किसी जरूरतमंद को दे दिया जाए, तो निश्चित रूप से ही शिक्षा के महत्व को समझना आसान हो जाएगा।

उपसंहार

ऐसे में हम सभी ने आज जाना कि शिक्षा को आज के समय में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और अहम माना जाता है। जिसे हम सभी को ईमानदारी के साथ ग्रहण करना चाहिए। 

एक शिक्षित और सभ्य समाज ही देश की नींव को मजबूत कर सकता है और अपने भविष्य को भी सही दिशा में ले जा सकता है। ऐसे में हमें शिक्षा के महत्व को समझते हुए, जरूरतमंदों की मदद करते हुए, उन्हें भी आगे बढ़ाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance Of Education Essay In Hindi), आशा करता हूं कि शिक्षा का महत्व पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Importance Of Education) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!