सुबह की सैर पर निबंध (Morning Walk Essay In Hindi)

आज हम सुबह की सैर पर निबंध (Essay On Morning Walk In Hindi) लिखेंगे। सुबह की सैर पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

प्रातःकाल की सैर पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Morning Walk In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


सुबह की सैर पर निबंध (Morning Walk Essay In Hindi)


प्रस्तावना

सुबह के समय सैर करना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यही कारण है की लोग सुबह के समय दौड़ भाग करते हुए नजर आते है। सुबह की छोटी सी दौड़ या सैर आपके शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक साबित होती है।

सुबह के समय माहौल काफी शांत और शीतल होता है। सुबह के समय मन एकाग्रचित होता है। सुबह के समय शीतल वातावरण में सैर करने से शरीर को स्फूर्ति मिलती है। जो लोग सुबह के समय सैर करते है, वह पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करते है।

शरीर के साथ मन प्रसन्नचित्त

मेरे दिन की शुरुआत सुबह की सैर से ही होती है। मैं नियमित रूप से सैर करने जाता हूं। प्रातःकाल की सैर से मेरे शरीर और मन दोनों को आनंद प्राप्त होता है। अपनी सेहत को लेकर जागरूक लोग, लगभग सभी उम्र के लोग मुझे सुबह सैर करते समय दिखाई देते है।

सैर से स्वास्थ्य लाभ

सुबह के समय जब चिड़िया चहचहाती पेड़ो पर नजर आती है, तो मन अंदर के अंदर खुश हो जाता है। लहलहाते खेतो को देखकर ऐसा लगता है जैसे मानो स्वर्ग का अनुभव हुआ है। सुबह के सैर के समय जो हवा बहती है, वह हमारे सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

सैर के साथ मुझे सुबह के समय व्यायाम करना भी खूब भाता है। इससे मेरी मांशपेशिया और हड्डियां मजबूत होती है। प्रातःकाल की सैर करने से आपके सभी रोग गायब हो जाते है। इसके साथ ही आपकी भूख में भी बढ़ोतरी होती है।

नंगे पांव जब आप हरी घास पर चलते है, तो इससे आपकी आंखों को विशेष लाभ पहुंचता है। प्रातःकाल की सैर हमे जल्दी उठने की आदत के लिए प्रेरित करती है। सुबह की ताजी हवा हमारे शरीर की सारी गंदगी और सुस्ती को दूर करती है। प्राचीन समय से लोगो की सुबह की सैर और व्यायाम को तव्वजो देने के पीछे हमारी अच्छी सेहत शामिल है।

फेफड़ों के लिए लाभप्रद

सुबह के समय को ब्रह्म मुहूर्त के नाम से जानते है। हालाकि वैज्ञानिको ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया है। इन्होंने इस तथ्य की पुष्टि की है कि पीपल के पेड़ 24 घंटे पर्यावरण में ऑक्सीजन देते है।

वही सुबह के समय यह ऑक्सीजन दुगनी मात्रा में छोड़ते है। यदि इस दौरान कोई मूलमंत्र या गुरुमंत्र का उच्चारण करता है, तो उससे शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचती है।यही वजह है कि सुबह की सैर को बहुत अधिक महत्व दिया गया है।

सैर के साथ व्यायाम का विशेष महत्त्व

आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में लोग तनाव के कारण तरह तरह की बीमारियो से ग्रस्त होते देखे गए है। इसके पीछे एक कारण उनकी गलत दिनचर्या भी है। गलत खान पान के साथ ही वे सुबह न तो सैर पर जाते है और न ही व्यायाम करना पसंद करते है। इसका खामियाजा उनके शरीर को उठाना पड़ता है।

प्रातःकाल का दृश्य

सुबह सैर करते समय विभिन्न प्रकार के चिड़ियों का चहचहाना आपके कानों को बेहद सुकून देता है। सैर के दौरान खेतो से गुजरने पर हरी हरी लहलहाती फसल मन को खुश कर देती है। प्रातःकाल की सैर आपके लिए एक ऐसी कसरत है, जिससे आपके शरीर के विभिन्न रोग गायब हो जाते है और आप निरोगी जीवन जी पाते है।

सुबह की सैर, जो आपके सेहत को लाभ पहुंचती है उसका मूल्य आप कभी नही चुका सकते।

सुबह की सैर सभी के लिए फायदेमंद

लोगो को भ्रम होता है कि सुबह की सैर छात्रों या रोगी व्यक्ति ही करते है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। सुबह की सैर सभी के लिए बेहद लाभदायक है। सैर के समय जो लोग खिलखिलाकर हंसते है, उससे फेफड़ों का व्यायाम हो जाता है।

इसलिए सुबह की सैर में व्यायाम को भी शामिल करना आपकी सेहत के लिए अच्छा माना गया है। आपको शुद्ध भोजन व जल के साथ सुबह के समय की प्राकृतिक हवा को भी अवश्य लेना चाहिए। ये मेरा मानना है कि सुबह भ्रमण करने से मैं पूरा दिन अपने शरीर में स्फूर्ति महसूस करता हूं। आपको भी इसका फायदा लेना चाहिए।

निष्कर्ष

सुबह की सैर हमारे लिए कई प्रकार से उपयोगी है। यदि आप लंबी उम्र चाहते है, तो इसके लिए आपको नियमित रूप से सैर करने की आदत डाल लेनी चाहिए। सैर करने के साथ साथ यदि आप व्यायाम को महत्त्व देते है, तो इस बात में कोई दो राय नहीं है की निश्चय रूप से आप जीवनभर खुद को सेहदमंद रख सकेंगे।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था प्रातः काल का भ्रमण पर निबंध (Morning Walk Essay In Hindi), आशा करता हूं कि सुबह की सैर पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Morning Walk) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!