मेरा जन्मदिन पर निबंध (My Birthday Essay In Hindi)

आज हम मेरा जन्मदिन पर निबंध (Essay On My Birthday In Hindi) लिखेंगे। मेरा जन्मदिन पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

मेरा जन्मदिन पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On My Birthday In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


मेरा जन्मदिन पर निबंध (My Birthday Essay In Hindi)


प्रस्तावना

जन्मदिन मनाना हर किसी को पसंद होता है। साल में एक बार यह दिन सभी के जीवन में आता है और सभी लोग इसे पूरे हर्ष और उमंग के साथ मनाते है। मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार, रिश्तेदार और सहेलियों के साथ मनाती हूँ। मेरा जन्मदिन 11 अगस्त को होता है।

जन्मदिन का अर्थ है, जिस दिन आपका जन्म हुआ था उस दिन को हर साल मनाना। मेरे जन्मदिन को खुशियों से भरने के लिए मेरे अभिभावक और रिश्तेदार कोई भी कमी नहीं छोड़ते है। आजकल के अमीर और संपन्न लोग जन्मदिन के जश्न पर बहुत पैसा खर्चा करते है।

आजकल जन्मदिन पर मनचाहे थीम के अनुसार पार्टी रखी जाती है। जन्मदिन के थीम के अनुरूप पूरे घर या फिर हॉल को सजाया जाता है। जन्मदिन मनाने की प्रथा बड़ी आम है।शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो अपने जन्मदिन पर खुश ना हो। जन्मदिन पर लोग बधाई देते है और आपको शुभकामनाएं देते है। जन्मदिन खुशियों और आनंद से भरा हुआ होता है। इस दिन लोग बड़े खुश रहते है और हंसी मज़ाक का माहौल भी रहता है।

जन्मदिन के पार्टी की तैयारी

आजकल जन्मदिन के जश्न की तैयारी एक महीने पहले से ही आरम्भ हो जाती है। गेस्ट लिस्ट भी तैयार की जाती है। व्यंजनों की सूची और कपड़े इत्यादि की शॉपिंग बहुत पहले से आरम्भ हो जाती है।

जन्मदिन की सुबह

जन्मदिन के दिन सुबह मैं नहा धोकर नए कपड़े पहनती हूँ। सुबह – सुबह  बर्थडे विश करने के लिए रिश्तेदार और दोस्तों के लगातार कॉल और मैसेज आते है। कुछ लोग वीडियो कॉल करके जन्मदिन की मुबारक बाद देते है। मम्मी और पापा मेरे लिए सुबह पूजा रखते है। समस्त परिवार के सदस्य सुबह ही जन्मदिन की बधाई देते है।

सुबह मैं अपने माता पिता के साथ मंदिर जाती हूँ। उसके बाद मैं बड़ो का आशीर्वाद लेती हूँ। माँ मुझे तिलक लगाती है और मेरे पसंद के लड्डू और खीर खिलाती है। मम्मी- पापा और दादी मिलकर हर साल मुझे एक बेहतरीन उपहार देते है।

जन्मदिन की सजावट और तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है। जन्मदिन की योजना, जन्मदिन के एक महीने पहले से ही परिवार वाले आरम्भ कर देते है। मैं फिर सुबह विद्यालय जाती  हूँ और स्कूल में मेरे कक्षा और सभी विषयो के अध्यापक मुझे मुबारक बात देते है।

मैं अध्यापको के पाँव छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हूँ और अपने सभी सहपाठियों को केक और चॉक्लेट वितरित करती हूँ। मेरे साथ कक्षा में पढ़ने वालों ने मिलकर तालियां बजायी और शुबकामनाएं दी। हर साल मेरा तो दिन ही बन जाता है।

सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं

आजकल जन्मदिन के आरम्भ होते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना आरम्भ हो जाता है। सभी दोस्त मुझे जन्मदिन पर विश करते है। सोशल मीडिया आज सबसे मज़बूत  माध्यम है। सोशल मीडिया द्वारा चंद सेकण्ड्स में हम लोगो के जन्मदिन पर मुबारक बात दे सकते है।

आजकल मोबाइल फ़ोन हर किसी के पास मौजूद है। जन्मदिन के इन यादगार और खुशियों से भरे पलो को मोबाइल कैमरे में लोग कैद कर लेते है। फिर मोबाइल द्वारा एक दूसरे के साथ साझा करते है। इन फोटोज और वीडियोस को वे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है।

जन्मदिन के रात को शानदार पार्टी

जैसे ही शाम होती है, मैं नए कपड़े पहनकर तैयार हो जाती हूँ। सभी सहेली और रिश्तेदार पार्टी में सम्मिलित होते है। सभी अच्छे और रंगीन पोशाक पहनते है और मुझे गिफ्ट देकर जन्मदिन की बधाई देते है।

जन्मदिन पर गिफ्ट लेना सभी को पसंद है। मुझे भी सबके दिए हुए उपहार बहुत अच्छे लगते है। संगीत बजता है और सभी खुश होकर एक दूसरे से बात करते है और नाच गाना भी होता है।

जन्मदिन पर विभिन्न तरह के पकवान बनाये जाते है। घर पर मिठाइयां, चॉक्लेट, कोल्ड ड्रिंक्स और कॉफी इत्यादि का आयोजन किया जाता है। जन्मदिन पर सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होता है, बर्थडे केक। केक खाना छोटो से लेकर बड़े लोगो को पसंद है। मैं जब केक काटती हूँ तब मेरे सभी रिश्तेदार, सहेलियां और परिवार वाले हैप्पी बर्थडे वाला गाना गाकर मुझे जन्मदिन की बधाई देते है।

मैं बहुत प्रसन्न होती हूँ। सभी बड़े मुझे पार्टी में आशीर्वाद देते है। इस दिन मुझे डेढ़ सारा प्यार और सम्मान मिलता है। स्कूल में पढ़ने वाले सहपाठियों को मैं जन्मदिन के जश्न पर आमंत्रित करती हूँ। स्कूल के अध्यापको को भी बुलाती हूँ।

सब अपना थोड़ा समय निकालकर जन्मदिन के जश्न में शामिल होते है। इससे मुझे बहुत ख़ुशी होती है। शिक्षकगण अपना थोड़ा वक़्त निकालकर मेरे जन्मदिन के जश्न में शरीक होते है, मेरे लिए यह बहुत है।

सभी अंकल आंटी मेरे लम्बी आयु होने का आर्शीवाद देते है। सभी मुझे उपहार देते है। हर साल बड़ा ही शानदार और यादगार कार्यक्रम मेरे अभिभावक मेरे लिए आयोजित करते है।  सब को इतना खुश और सबका स्नेह पाकर मेरी आँखें नम हो जाती है। मैं भगवान से यही प्रार्थना करती हूँ कि प्रत्येक वर्ष यह दिन ऐसा ही बीते।

भोजन यानी शानदार पकवान

उसके बाद शानदार पकवान का आनंद पार्टी में आये हुए मेहमान उठाते है। सब को हर वर्ष मेरे पार्टी का खाना बहुत अच्छा लगता है। सभी पड़ोसी और रिश्तेदार, इस लाजवाब खाने की तारीफ करते है।

दोस्तों और रिश्तेदारों के संग मस्ती

सब खुलकर मस्ती करते है। कुछ लोग गाना गाते है और हर तरह के चीज़ो का आनंद उठाते है। सब को खुश देखकर मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। इन यादगार पलों को मैं हमेशा याद रखती हूँ। पार्टी खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के संग कुछ गिफ्ट्स खोलती हूँ। बहुत ख़ुशी होती है कि सब ने इतने बेहतरीन उपहार मुझे दिए है।

फिर रात के ग्यारह बजे, मेरी बर्थडे पार्टी खत्म हो जाती है। पार्टी की सफलता तभी होती है, जब लोग सम्पूर्ण रूप से आनंदित होकर घर वापस जाते है। दोस्तों और अपनों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाना एक अलग ही चीज़ होती है। पार्टी का आनंद उठाने के पश्चात सभी अलविदा कहकर अपने घर को रवाना हो जाते है।

जन्मदिन के दिन पूजा पाठ और दान धर्म

जन्मदिन के दिन लोग मंदिरो में जाकर पूजा पाठ करते है। इस दिन लोग जिसका जन्मदिन होता है उसके नाम से दान दक्षिणा करते है। गरीबो को खाना खिलाते है और कपड़े, फल, मिटाई दान में देते है। गरीबो की दुआ उनके आने वाले जीवन के लिए शुभ होती है।

रेस्टोरेंट में पार्टी

आजकल के युवा वर्ग के लोग अपने दोस्तों को रेस्टोरेंट में पार्टी देते है। वे सिर्फ अपने दोस्तों के साथ खुशियां मनाना चाहते है। इसके लिए वे एडवांस बुकिंग कर लेते है। रेस्टोरेंट में पार्टी देने के लिए प्री बुकिंग करनी ज़रूरी होती है। रेस्टोरेंट को बताना होता है, कितने लोग आपके पार्टी में आएंगे और आपको कैसी तैयारी और कैसा भोजन चाहिए।

ऑनलाइन बर्थडे सरप्राइज

ऑनलाइन गिफ्ट्स आर्डर करके आजकल लोग जिसका जन्मदिन है उसे खुश कर देते है। ऑनलाइन से बर्थडे केक, कार्ड और गिफ्ट सरलता से आर्डर किया जा सकता है। आजकल लोग जन्मदिन पर रात को ठीक बारह बजे, केक, फूल और कार्ड के साथ बधाई देते है। जिसका जन्मदिन है वह यह सारी चीज़ें पाकर प्रसन्न हो उठता है। जीवन में छोटे छोटे खुशियों को पाकर लोग विशेष महसूस करते है।

पसंदीदा थीम अनुसार बड़ी पार्टी

आजकल कुछ अमीर और धनवान लोग अपने मनचाहे थीम के अनुसार पार्टी रखते है। इस तरह के जन्मदिन पार्टी पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। सभी थीम के अनुसार कपड़े पहनते है। आजकल बच्चो की पार्टी में उनके मन पसंद कार्टून वाला केक, पिक्चर केक मौजूद है।

इस तरीके के पार्टी बर्थडे इवेंट ऑर्गनिज़र करते है। थीम के अनुसार केक होता है। बच्चो की थीम पार्टी में जादुई कार्यक्रम रखे जाते है। थीम के अनुसार सजावट की जाती है। थीम के अनुसार केक भी मंगवाया जाता है। संगीत और नृत्य के लिए डीजे इत्यादि बुलाये जाते है।

कुछ पार्टी तो सारी रात भी चलती है। यह पार्टी बहुत शानदार होती है। म्यूजिकल चेयर जैसे खेल भी मनोरंजन के लिए खेले जाते है। अंत में सभी मेहमानो को रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाता है। थीम बर्थडे पार्टी में फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफर भी होता है। थीम बर्थडे पार्टी में घर से लेकर बगीचे तक को सजाया जाता है।

निष्कर्ष

अपने जन्मदिन का दिन सभी लोगो को अच्छा लगता है। उसके आस पास के लोग इस दिन उन्हें विशेष व्यक्ति की तरह अनुभव करवाते है। जन्मदिन के दिन हमे हमारी अहमियत का अधिक पता चलता है। लोग हमारे इस दिन को याद करके, हमें मुबारक बात देते है।

इस यादगार के दिन के इस जश्न को मैं कभी नहीं भूलती हूँ। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे यह दिन अच्छा ना लगता हो। इस दिन सभी लोगो को खुश और आनंदित होने का मौका मिलता है। इन खूबसूरत जन्मदिन के पलो को मैं हमेशा याद करती हूँ। उम्मीद है हर साल ऐसा ही जन्मदिन मनाया जाए और मैं ऐसी ही खुश होती रहूं।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था मेरा जन्मदिन पर निबंध, आशा करता हूं कि मेरा जन्मदिन पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On My Birthday) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!