ऑनलाइन शिक्षा का महत्व निबंध (Online Shiksha Ka Mahatva Essay In Hindi)

आज हम ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Essay On Online Shiksha Ka Mahatva In Hindi) लिखेंगे। ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Online Shiksha Ka Mahatva In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Online Shiksha Ka Mahatva Essay In Hindi)


प्रस्तावना

शिक्षा हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसके बारे में आप उनसे ही जान सकते है जिसने किसी कारणवश शिक्षा ग्रहण नहीं करि या शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह गये है। परंतु आज के आधुनिक युग मे शिक्षा ने एक नया आयाम ही प्राप्त कर लिया है।

आज शिक्षा प्राप्त करने का इतना आसान तरीका है कि आपको शिक्षा लेने के लिए कहि बहार जाने की जरूरत नहीं पड़ती। शिक्षा लेने के लिए बस घर बैठे ही आप शिक्षक से शिक्षा ग्रहण कर सकते है। और इस शिक्षा का नाम ऑनलाइन शिक्षा है।

आजकल के समय मे इंटरनेट जैसी सुविधा सभी घरों में उपलब्ध रहती है। कोरोनाकाल के समय मे ऑनलाइन शिक्षा बहुत ही कारगार सिद्ध हो रही है। आजकल हर जगह चाहे गांव हो या शहर ऑनलाइन शिक्षा बहुत प्रचलित हो रही है।

देश हो या विदेश ऑनलाइन शिक्षा से आप कहि भी जुड़ सकते हो। आज विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभप्रद सिद्ध हो रही हैं ऑनलाइन शिक्षा।

ऑनलाइन शिक्षा क्या है और किसे कहते है?

बहुत से व्यक्तियों को तो यही नहीं पता रहता है कि ऑनलाइन शिक्षा कहते किसे है। क्योंकि उसका ताल्लुक इन सब चीजों से पड़ता ही नहीं, वो तो इनसब बातो से अनजान ही रहता है। ऑनलाइन शिक्षा का तात्प्रय स्कूल, विद्यालय या महाविद्यालय में जाकर जो नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण की जाती है उसके विपरीत है।

ऑनलाइन शिक्षा मोबाइल, लेपटॉप, कम्प्यूटर आदि के माध्यम से घर मे ही अपने पाठ्यसामग्री का अध्यापन करना कहलाता है। इसमें ऑनलाइन ही पुस्तको, नोट्स आदि का इस्तेमाल करके शिक्षक द्वारा समझाया जाता है या फिर व्याख्यान किया जाता है।

ऑनलाइन शिक्षा में वीडियो कान्फ्रेंसिंग आदि टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होती है और इसे ही ऑनलाइन शिक्षा कहा जाता है। ऑनलाइन शिक्षा में इंटरनेट सुविधा का महत्वपूर्ण योगदान जरूरी है, क्योकि इसके बिना ऑनलाइन शिक्षा नहीं दी जा सकती।

ऑनलाइन शिक्षा का प्रभाव

महामारी ने दुनिया भर में शिक्षा और शैक्षिक प्रणालियों को अत्यधिक प्रभावित कीया है। कोरोना के प्रभाव को कम करने की कोशिशो में दुनिया भर की शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

1.077 बिलियन शिक्षार्थी स्कूल बंद होने के कारण प्रभावित हुए है। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि विद्यार्थी शिक्षा कैसे ग्रहण करें। इसके लिए कई बड़ी संस्थओं ने इसका एक ही हल निकाला वो है ऑनलाइन शिक्षा। जिसका असर हर जगह देखा जा सकता है।

ऑनलाइन शिक्षा एक प्रकार से कम्प्यूटर के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा से प्राप्त की जा रही है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए कम्प्यूटर ओर कई तरह के गैजेट्स का सहारा लिया जाता है। पर इसके लिए इंटरनेट की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, इस बात पर हमे ध्यान देना होंगा।

एप या साफ्टवेयर का लाभ, डाटा की स्पीड पर निर्भर होता है। तभी तो इंटरनेट की सुविधा काफी जरुरी है। परंतु जब लोकडाउन जैसी परिस्थिति थी, तब इंटरनेट जैसी सुविधा में बहुत दुविधा उत्पन्न हो रही थी और इस बजह से नेट बहुत स्लो चल रहा था। तो जाहिर ही हैं की इस बजह से कनैक्टिविटी भी धीमी होगी और शिक्षा पर असर पड़ेगा।

खेर लोकडाउन जैसी तो अभी कोई परिस्थिति नहीँ है, पर कोरोना जैसी घातक बीमारी ने अभी भी पीछा नहीं छोड़ा है। इसी के कारण ही स्कूल, विद्यालय ओर महाविधालय ने अभी भी स्थिति के नार्मल ना होने की बजह से ऑनलाइन शिक्षा को ही अपना बेहतर सहारा बनाया है। जो कि सही है या नहीं ये तो प्रत्येक रूप से परिस्थिति के प्रभाव पर ही निर्भर करता है।

ऑनलाइन शिक्षा के लाभ

जैसा कि हम में से कई लोग जानते है कि ई-लर्निग डिस्टेंट शिक्षा का एक रूप है। जँहा शिक्षक दूर बैठे, चाहे वो जगह घर मे हो या घर के बहार कहि से भी अपने विद्यार्थी को शिक्षा प्रदान कर सकता है।

इसके द्वारा शिक्षक ओर विद्यार्थी अपने विचारों को आदान प्रदान कर रहे है, जो कि शिक्षा को समझने का अच्छा जरिया है। ऑनलाइन शिक्षा के कई लाभ भी है, जो इस प्रकार है।

टेक्नोलॉजी से शिक्षा में बदलाव

बदलते परिवेश में टेक्नोलॉजी में भी कई बदलाब हुए है और इसके उपयोग भी बड़े है। टेक्नोलॉजी के वजह से शिक्षा लेने की पद्दति में भी बहुत से परिवर्तन देखने को मिले है। आज ऑनलाइन शिक्षा में उपयोग होने वाली शिक्षण सम्बंधित सामग्री, टेक्नोलॉजी से ऑनलाइन ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजी जा सकती है।

चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में ही क्यों ना हो, आप शिक्षण सामग्री को बस कुछ ही समय में दूसरे स्थान पर पंहुचा सकते है। जैसे कोई लिंक, शिक्षा समन्धित कोई वीडियो, कोई फाइल। ये सभी प्रकार ऑनलाइन शिक्षा को ओर भी रचनात्मक बनाते है।

ऑनलाइन शिक्षा से समय और पैसे दोनों की बचत

ऑनलाइन शिक्षा से समय की बचत होती है। इसमें ना ही कोई दूर जाकर शिक्षा लेनी है और नाही ट्रांसपोर्ट का खर्चा करना है। यही नहीं ऑनलाइन शिक्षा में ट्यूशन या बड़े -बड़े कोचिंग सेंटर का खर्च भी नहीं होता है।

ऑनलाइन ही सभी पढ़ाई हो रही है, जिसकी बजह से समय की बचत के साथ पेसो की भी बचत हो रही है। साथ ही विद्यार्थी अपने ही घर मे सुकून से शिक्षा ग्रहण कर सकता है। ऑनलाइन शिक्षा के बजह से आने जाने की थकान और रोज के खर्चे से अच्छी खासी बचत हो जाती है।

किसी भी विषय पर या किसी भी शिक्षक से पड़ने का विकल्प

ऑनलाइन शिक्षा का एक लाभ ये भी है कि आप के पास विकल्प रहते है। ऑनलाइन शिक्षा में आप कब किस शिक्षक या आप किस विषय की पढ़ाई करना चाहते है इसका विकल्प आपको मिलता है। आप आपके अनुसार इसे निश्चित कर सकते है। विषय को चुनने के साथ ही आप टोपिक को चुन कर अपने शिक्षक से उस विषय पर विचार विमर्श कर सकते है।

नोट्स बनाने का डर नहीं

ऑनलाइन शिक्षा में आपको क्लास रूम जैसा डर नहीं रहता कि आपको सतर्क रहकर शिक्षक के साथ बढ़कर नोट्स बनाने है। ऑनलाइन शिक्षा में आप अपने वीडियो को बीच मे रोककर फिर से देख सकते है। इस प्रकार नोट्स बनाने की अपेक्षा आप उसे याद भी कर सकते है।

ऑनलाइन शिक्षा सुविधाजनक

ऑनलाइन शिक्षा बहुत सुविधाजनक है। इसमें विद्यार्थी कहि भी बैठकर शिक्षा ले सकता है। इसके लिए कोई एक ही जगह निश्चित नहीं होती ओर गर्मी जैसे मौसम में भी विद्यार्थी को राहत प्राप्त होती है। विद्यार्थोयों को इस तिलमिलाती गर्मी में घर के बहार ही नही जाना पड़ता ओर वो घर बैठे ही शिक्षा प्राप्त कर लेते है।

ऑनलाइन शिक्षा से टेक्नोलॉजी की जानकारी

जैसा कि हम सब को पता ही है कि बच्चों की इस वक्त ऑनलाइन शिक्षा चल रही हैं। और इस बजह से ही बहुत से बच्चों ने वीडियो चेटिंग जैसी नई टेक्नोलॉजी को सिखा है और अपनी पढ़ाई कर रहे है।

लगातार इस तरह की ऑनलाइन क्लासेस से बच्चे अपने टीचरों से पढ़ने का नया तरीका सिख रहे है और पढ़ने में भी रुचि ले रहे है। पढ़ाई के बदलते परिवेश ने पढ़ाई को भी मनोरंजक ओर रोमांचित बना दिया है।

जबकि स्कूल जाकर टीचरों के संपर्क में रहकर यही पढ़ाई उन्हें बोर ओर थकावट भरी लगती हैं। टेक्नोलॉजी की जानकारी उन्हें मजेदार लगने के साथ ही, घर में रहकर पढाना बच्चो को ज्यादा दिलचस्प और आरामदाय लग रहा है।

ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान

ऑनलाइन शिक्षा के जँहा बहुत से लाभ है वही इसके नुकसान भी है। जो की शारीरिक से लेकर मानसिक रूप में भी सही नहीं दिखाई पड़ते है। उन्ही में से कुछ हानियां इस प्रकार है।

इंटरनेट का दुरुपयोग

ऑनलाइन से सबसे बड़ा नुकसान यही है कि माता -पिता चाहे उनके आर्थिक परिस्थिति के विपरित जाकर बच्चों को मोबाइल, लेपटॉप, कम्प्यूटर जैसी सुविधा उपलब्ध करा दे। पर बच्चे क्या उससे सही शिक्षा ले रहे है, इन बातों से वो अनजान रहते है। और बच्चे इसी बात का गलत फायदा उठा कर उसमे गेम खेलने लगते है। या गलत चीजे खोल लेते है, जो कि उनके लिए सही नहीं है।

शिक्षक विद्यार्थी में सामंजस्य स्थापित नही होना

ऑनलाइन शिक्षा का दूसरा नुकसान शिक्षक और बच्चों में सामंजस्य स्थापित नहीं हो पाना है। यदि यही शिक्षा पारंपरिक रूप में होती, तो विद्यार्थी नहीँ समझ आने पर क्लास में टीचर से उसी वक्त उस विषय पर डिसकस कर लेता है।

परंतु ऑनलाइन शिक्षा में इस तरह से शिक्षक बच्चों को समझा नहीं पाते और विद्यार्थी भी समझ नहीं पाता और विषय दोनों के रूप में अनुकूल नहीं रह पाता। ऑनलाइन शिक्षा में उस तरह का माहौल नहीँ बन पाता, जिस प्रकार का माहौल एक क्लास रूम में होना चाहिए।

ऑनलाइन शिक्षा का शारीरिक नुकसान

ऑनलाइन शिक्षा के उपयोग से शिक्षक और स्टूडेंट दोनों को ही शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे जब 6-8 घण्टे लगातार ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करते है, तो कम्प्यूटर, लेपटॉप की स्क्रीन की रोशनी से उनकी आँखों मे बुरा असर पड़ता है। जिससे उनकी स्किन ओर बॉडी डल हो रही है, जो कि शारीरिक तौर पर काफी नुकसान दायक है।

ओलॉइन शिक्षा में ध्यान की कमी

जब कोइ विद्यार्थी स्कूल में जाकर अपनी पढ़ाई पर सही तरह से ध्यान नहीं दे पाता, तो ऑनलाइन शिक्षा में कहा ध्यान दे पाएगा। उसमे वो डर नहीं रहता जो कि स्कूल में पढ़ाई करते वक्त विद्यार्थी में रहता है। ऑनलाइन शिक्षा में विद्यार्थी कई तरह के बहाने बना कर बीच मे ही अपना लेसन छोड़ देता है, जो कि गलत है।

ऑनलाइन शिक्षा सभी को उपलब्ध कराना मुश्किल

ऑनलाइन शिक्षा सभी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाती। जो व्यक्ति दो वक्त की रोटी के लिए ही दिन रात एक कर देता है, वो अपने बच्चों के लिए कम्प्यूटर, मोबाइल ओर लेपटॉप जैसी सुविधा कहा से उपलब्ध करा सकता है। जिसके चलते गरीब घर के बच्चों की पढ़ाई आगे नहीं बढ़ पाती और वो घर मे ही रहने को मजबूर हो जाते है।

उपसंहार

इस प्रकार हमने देखा कि कोरोना काल के चलते शिक्षा में भी काफी परिवर्तन आये है। जँहा व्यक्ति नई टेक्नोलॉजी से रूबरू हो रहा है, वही उसके दुरूपयोग भी दिखाई दे रहे है। ऑनलाइन शिक्षा के लाभ और हानियां दोनों ही है, परंतु इन सब बातो को छोड़कर सबसे जरूरी है शिक्षा का मिलना।

शिक्षा किसी भी रूप में हो परंतु विद्यार्थी की शिक्षा नहीँ छूटनी चाहिए, इस बात को महत्वपूर्ण स्थान देना जरूरी है। इसलिए ऑनलाइन शिक्षा आज कल के शिक्षा के माध्यम का सबसे बड़ा साधन है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance Of Online Education Essay In Hindi), आशा करता हूं कि ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Online Shiksha Ka Mahatva) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!