पिकनिक पर निबंध (Picnic Essay In Hindi)

आज हम पिकनिक पर निबंध (Essay On Picnic In Hindi) लिखेंगे। पिकनिक पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

पिकनिक पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Picnic In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


पिकनिक पर निबंध (My Picnic Essay In Hindi)


प्रस्तावना

हर किसी को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय चाहिए। वह लगातार अपने व्यस्त जीवन से परेशान हो जाते है और थोड़ा वक़्त अपने परिवार के साथ बिताना चाहते है। पिकनिक हर किसी को पसंद है।

थोड़ा ब्रेक सभी को चाहिए और इसके लिए पिकनिक से अधिक बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। पिकनिक पर जाने के लिए हम सभी अच्छी जगह का चयन करते है, जगह जैसे पार्क, पहाड़ इत्यादि।

जब भी हम पिकनिक के बारे में सोचते है, तो कई जगहों के नाम हमे याद आ जाते है। पहाड़, झरने और पेड़ पौधों के खूबसूरती के बीच में पिकनिक मनाने का कुछ और ही मज़ा है। मनुष्य हर दिन अपने काम के वजह से तनाव में रहते है।

बच्चो से लेकर बड़े सभी को पिकनिक पर जाने की ज़रूरत

बच्चो को भी थोड़े ब्रेक की ज़रूरत होती है। बच्चे हर रोज़ अपने स्कूल की पढ़ाई, गृहकार्य, परियोजना कार्य और परीक्षाओ में व्यस्त रहते है। पिकनिक पर जाने से उनका मूड ताज़ा हो जाता है।

पिकनिक की तैयारी में सभी का उत्साह

पिकनिक पर जाने के लिए सभी अपने तैयारी में जुट जाते है। मम्मी स्वादिष्ट खाना बनाकर टिफ़िन में पैक करती है। फल, चिप्स, चॉकलेट्स और कई तरह की चीज़े जो हम बच्चो को पसंद है, वह पिकनिक बास्केट में रखती है।

पिकनिक पर सभी का उत्साह देखने को मिलता है। पिकनिक में बड़े भी बच्चे बन जाते है। पिकनिक पर सारा परिवार अपने पसंदीदा खेल के सामग्री को लेकर जाता है। अक्सर रविवार के दिन लोग पिकनिक पर जाते है। क्यूंकि इस दिन ज्यादातर सभी की छुट्टी होती है।

स्कूल की पिकनिक (School Picnic)

स्कूल की पिकनिक भी बहुत मज़ेदार होती है। मुझे पहला स्कूल का पिकनिक अच्छे से याद है। मेरे स्कूल के पिकनिक की बस सुबह को निकली। यात्रा बहुत अच्छी थी और हम सभी सहपाठियों ने यात्रा का आनंद उठाया।

उसके बाद हम पिकनिक स्थल पर पहुँच गए। विद्यालय के तरफ से हम कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल के पास एक खूबसूरत पार्क में गए थे। वहां मैंने और मेरे सहपाठियों ने पिकनिक पर बहुत मज़े किये थे।

हमने कई तरह के खेल जैसे क्रिकेट और बैडमिंटन इत्यादि खेला था। उस दिन मौसम बहुत सुहावना था। वह स्थान काफी सुन्दर था। सिर्फ हम छात्रों को ही नहीं बल्कि शिक्षकों को भी इस पिकनिक पर जाने से बड़ी ख़ुशी मिली थी।

सभी शिक्षक हमारे साथ काफी घुल मिल गए थे। स्कूल के पिकनिक में हमने शिक्षकों से बहुत कुछ सीखा था। उन्होंने बातों बातों में हमे नई चीज़ें सिखाई थी। शाम होने के बाद हमने बस यात्रा शुरू की और हँसते गाते अपने घर पहुँच गए।

पिकनिक पर भोजन बनाना

पिकनिक पर भोजन बनाने का अपना अलग आनंद होता है। जब हम पहाड़ो में पिकनिक के लिए जाते है तो टेंट बनाकर, लकड़ियों का चूल्हा बनाकर भोजन बनाते है।

पिकनिक पर भोजन बनाने के लिए बर्तन, मसाले इत्यादि भोजन सामग्री की ज़रूरत होती है। पिकनिक पर भोजन बनाने का अपना अलग ही मज़ा होता है। वहाँ आस पास के स्थानों पर घूमने के लिए कई स्थान होते है, जैसे पर्वत, झरने इत्यादि।

जब हम पिकनिक पर गए थे तो उस वक़्त हमने दोपहर में कई पकवान बनाये थे और सबने लज़्ज़तदार भोजन का आनंद उठाया था। जैसे ही शाम हुयी हमने लकड़ियां इकट्ठा की और शाम की चाय का प्रबंध किया। उस दिन पिकनिक पर सबने मज़ेदार किस्से सुनाते हुए चाय और पकोड़े का आनंद उठाया।

अंताक्षरी खेल का आनंद

पिकनिक पर हम सभी अपने मनोरंजन के लिए अंताक्षरी खेलते है। स्कूल पिकनिक हो या फॅमिली पिकनिक, लोग अंताक्षरी खेलना पसंद करते है। हम सब मिलकर गाने गाते है और नाचते भी है। यह सब पिकनिक के यादगार पल होते है जो हम हमेशा याद रखते है।

पिकनिक के लिए समय निकालना हो गया है मुश्किल

आज के इस व्यस्त जीवन में पिकनिक के लिए समय निकलना मुश्किल हो गया है। आज लोग अपने दफ्तर और व्यापार इत्यादि की वजह से इतना अधिक व्यस्त हो जाते है कि परिवार को पिकनिक पर नहीं ले जा पाते है।

लोगो को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए कभी कभार परिवार के साथ पिकनिक पर जाना चाहिए। मनुष्य को खुश रहने के लिए समय समय पर पिकनिक की योजना बनानी चाहिए।

पिकनिक की अहमियत / पिकनिक का महत्व

हर इंसान किसी ना किसी परेशानी से गुजरता है। इस वजह से उसपर मानसिक दबाव पड़ता है। पिकनिक पर सभी लोगो के साथ जाने से उनका मन बहल जाता है। वह खुश होते है।

विद्यार्थियों के लिए भी पिकनिक अत्यंत ज़रूरी है। इससे उनका मानसिक विकास होता है और एकाग्रता बढ़ती है। पिकनिक पर ज़्यादातर लोग प्रकृति, हरियाली, झरने और पहाड़ के बीचो बीच जाना पसंद करते है। यह उन्हें प्रकृति के साथ जोड़ता है।

ज़रूरी सावधानियां

पिकनिक के वजह से प्रकृति के नए जगहों को हम जान पाते है। पिकनिक पर जाने से पूर्व कुछ ज़रूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। पिकनिक पर जाने के लिए अच्छी जगह का चुनाव करना चाहिए।

ऐसे जगह का चयन करना चाहिए, जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य हो और जहां शान्ति हो। पिकनिक पर जाने के लिए सुरक्षित स्थान का चयन करना चाहिए। पिकनिक के समाप्त होने के बाद हमे उस जगह को अच्छे से साफ़ कर देना चाहिए। कूड़ा कचरा यहां वहां नहीं फेंकना चाहिए, क्योकि अपने प्रकृति को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है।

चिंताओं से मुक्ति

पिकनिक चिंताओं से मुक्त होने का लाजवाब उपाय है। हम सभी रोज एक ही जीवन जीकर बोर हो जाते है। लोग अपने काम के परेशानी के वजह से चिंता और तनाव भरी जिन्दगी जीते है।

पिकनिक की योजना बनाने से अवसाद और तनाव से मुक्ति मिल सकती है। स्कूल की पिकनिक हो या दफ्तर या परिवार के साथ की पिकनिक, यह मन को आनंद से भर देती है। पिकनिक रिश्तों में घनिष्ठता लेकर आती है। पिकनिक पर जाने से दोस्तों, परिजनों और अपनों के साथ समय बिताकर मन प्रफुल्लित हो जाता है।

निष्कर्ष

पिकनिक का प्रमुख उद्देश्य है इस व्यस्त दुनिया से दूर जाकर शांति से अपनों के साथ कुछ समय बिताना। रोजमर्रा की जिन्दगी से दूर, अच्छे पल बिताने का जरिया पिकनिक है। पिकनिक के लिए वक़्त निकालना बेहद आवश्यक है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था पिकनिक पर निबंध (Picnic Essay In Hindi), आशा करता हूं कि पिकनिक पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Picnic) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!