सड़क सुरक्षा पर निबंध (Road Safety Essay In Hindi)

आज हम सड़क सुरक्षा पर निबंध (Essay On Road Safety In Hindi) लिखेंगे। सड़क सुरक्षा पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

सड़क सुरक्षा पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Road Safety In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


सड़क सुरक्षा पर निबंध (Road Safety Essay In Hindi)


प्रस्तावना

मनुष्य ने अपने जीवन में हर क्षेत्र में उन्नति की है। मनुष्य को अपने दैनिक कार्य जैसे दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल इत्यादि गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए यातायात के साधनो की आवश्यकता होती है। सड़क सुरक्षा बहुत ही ज़रूरी है। आये दिन सड़क हादसे में कई परिवार और लोगो की जान चली जाती है, या वह बुरी तरह से घायल हो जाते है।

सड़को पर हादसों को रोकने के लिए ज़रूरी नियम बनाये गए है और इसी को सड़क सुरक्षा कहा गया है। सड़को पर पैदल चलने वाले और गाड़ी चलाने वाले लोगो को सड़क नियमो का पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा नियमो (Road Safety Rules) का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी और हम सब सुरक्षित सड़को पर यात्रा कर पाएंगे।

जनसंख्या वृद्धि, निजी वाहन और दुर्घटनाएं

दिन प्रतिदिन देश की जनसंख्या बढ़ रही है और सड़को पर वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। आयेदिन सड़को पर घंटो तक ट्रैफिक जैम रहता है। गाड़ियों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि ट्रैफिक हवलदार को उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है।

ट्रैफिक हवलदार कई तरह के संकेत देते है, जिसका अनुकरण सभी वाहन चालकों को करना पड़ता है। आजकल लोग निजी वाहनों के साथ अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना चाहते है। सभी लोगो के पास अपनी बाइक और कार है, जिसकी वजह से लोग सार्वजनिक वाहनों का कम इस्तेमाल करते है। इससे ट्रैफिक जैम जैसे हालात प्रतिदिन बने रहते है।

कई बार लोग तेज़ गति से गाड़ी चलाते है और नियमो का उल्लंघन करते है, जिससे कई सड़क दुर्घटनाएं होती है।

सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियम (Road Safety Rules)

सड़क पर सभी पैदल चलने वालो को सड़क के बांये तरफ से चलना चाहिए। सड़क पर वाहन चालक को गाड़ी तेज़ी से नहीं घुमाना चाहिए। जब हम गाड़ी चलाते है, तो हमे अपने स्पीड को हमेशा नियंत्रण में रखना चाहिए। हमे रोड जंक्शन पर गाड़ी सावधानी से चलाना चाहिए।

लोगो को अधिक व्यस्त राहो पर ज़्यादा स्पीड से गाड़ी, बाइक इत्यादि वाहन नहीं चलाने चाहिए। बाइक और स्कूटी चलाने वालो को अच्छा और मज़बूत हेलमेट पहनना चाहिए। यह उनकी सुरक्षा के लिए ज़रूरी है। गाड़ियों को सार्वजनिक जगहों जैसे स्कूल, कॉलेज के रास्ते पर संभल कर चलाना चाहिए और अपने वाहन के स्पीड को काबू में रखना चाहिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो।

जब भी हम अपनी गाड़ी चलाये तो हमे दूसरी गाड़ियों से दूरी बनाये रखनी चाहिए, ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना की सम्भावना ना बने। पैदल यात्रियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सारे नियमो को जान लेना चाहिए। कार चलाने के दौरान हमेशा सीट बेल्ट लगाना चाहिए। वाहन चलाते समय सभी नियमो को मानना चाहिए।

सड़क सुरक्षा से जुड़ी सावधानियां

चलने के लिए हरदम फुटपाथ का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगो को सड़क पार करने के लिए ज़ेबरा क्रासिंग और ओवर ब्रिज का उपयोग करना चाहिए। कई बार एक गाड़ी दूसरे गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटनाओं को जन्म देती है।

जब भी गाड़ी को आगे बढ़ाना हो या कोई रास्ते के सामने आ रहा हो, तो हॉर्न देकर उसे सचेत करना चाहिए। वाहन को हमेशा सावधानी से मोड़ना या घुमाना चाहिए। इसके लिए संकेत देना चाहिए ताकि दूसरे वाहन चालक और पैदल यात्री उसे समझ सके।

सड़क पर ज़रूरी है सतर्कता

लोगो को आजकल हर समय मोबाइल से जुड़े रहना पसंद है। कई लोग गाडी चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करते है। इससे उनका ध्यान गाड़ी चलाने से हट जाता है और इस वजह से भयंकर सड़क हादसे भी होते है। अगर वाहन चलाते समय लोगो ने इसको अनदेखा किया, तो भयंकर हादसे हो सकते है। सड़क पर सावधानी से वाहन चलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

नशे में गाड़ी चलाना है अपराध

कुछ नागरिक लापरवाह होकर नशे की हालत में वाहन चलाते है। यह अनुचित है। नशे में गाड़ी चलाना एक अपराध है। इसके कारण वाहन चालक अपनी ही नहीं औरो की जिन्दगी भी खतरे में डाल देता है। वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाना चाहिए।

नशे की हालत में कई भयानक सड़क दुर्घटनाएं होती है। कभी कभी लोग लापरवाही करते हुए रिवर्स तरीके से गाड़ी चलाते है। यह बहुत ही गलत है। लोगो को हमेशा सड़क पर सचेत रहना चाहिए।

सडको की ख़राब हालत

कई शहरों में सड़को की हालत बहुत ही खराब होती है। सड़को की स्थिति को सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है। सड़को को अच्छा बनाये रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कई बार सड़के खराब होने की वजह से दुर्घटनाएं होती है।

बच्चो को सड़क सुरक्षा का ज्ञान देना है ज़रूरी

बच्चे मासूम होते है और सड़क सुरक्षा के बारे में ज्ञान उन्हें अवश्य देना चाहिए। पाठ्यक्रम में भी सड़क सुरक्षा से जुड़े ज्ञान को शामिल करना चाहिए। कई बार बच्चे खेलते समय बिना सोचे समझे वाहनो के सामने आ जाते है और एक बड़ी दुर्घटना जन्म ले लेती है।

बच्चे स्वभाव से चंचल होते है। कभी कभी ड्राइवर उनके इरादे को समझ नहीं पाते है कि वह सड़क पार करना चाहते है या नहीं। उन्हें सड़क को कैसे पार करना चाहिए, यह सीख उन्हें घर और स्कूल से मिलनी चाहिए। कभी कभी वाहन को तेज़ गति से अपने सामने आता हुआ देखकर बच्चे घबरा जाते है।

बच्चो को सड़क पार करना नहीं आता है। उन्हें वाहनों की गति का पता नहीं होता है, इसलिए उन्हें सड़क सुरक्षा और नियम समझाना ज़रूरी है।

बच्चो के लिए सड़क सुरक्षा का ज्ञान

बच्चो को सीखना चाहिए कि सड़क पार करते समय बांये और दांये देखना चाहिए। बड़ो को हमेशा बच्चो को सड़क पार करते समय उनके साथ होना चाहिए। बच्चे कई बार अपने अभिभावकों का हाथ छुड़ाकर भाग जाते है, जो बहुत ही अनुचित है।

बच्चो को हमेशा ध्यान से सड़क पार करना चाहिए। कई बार बच्चे खेलते खेलते अपना ध्यान खो बैठते है और अभिभावकों को उन्हें समझाना चाहिए कि वह सड़क के तरफ कभी ना जाए। अभिभावकों को बच्चो को सीखाना चाहिए कि उन्हें फुटपाथ पर ही चलना चाहिए।

कई बार कुछ बच्चे साइकिल चलाते समय ईरफ़ोन पर गाने सुनते है। ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। अभिभावकों की अनुमति के बिना उन्हें सड़क पर नहीं जाना चाहिए।

बच्चो को कभी भी अपने माता पिता का हाथ छोड़कर रास्ते पर नहीं भागना चाहिए। पैदल यात्रियों को भी यातायात के सभी संकेतों का पालन करना चाहिए। सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल और यातायात के चिन्हो के अहमियत को समझना चाहिए और बच्चो को भी समझाना चाहिए।

यातायात के महत्वपूर्ण संकेत

जब सड़क पर लाल बत्ती जलती है, तो वह सभी को रुकने का इशारा करती है। लोग जिस भी स्थिति में होते है, वह रुक जाते है। पीली बत्ती लाल बत्ती के बाद जलती है। इसका अर्थ है कि अब कुछ समय में ही आप चल सकते है। जैसे ही पीली बत्ती का संकेत मिलता है, गाड़ियां स्टार्ट होकर जाने के लिए तैयार हो जाती है।

हरी बत्ती का अर्थ है कि अब प्रस्थान कर सकते है। हरी बत्ती के पश्चात लोग आगे बढ़ते है, क्यूंकि मार्ग आगे बढ़ने के लिए ठिक रहता है। इन साधारण संकेतो के बारे हमे पता होना चाहिए। सड़क सुरक्षा सिर्फ वाहन चालकों के लिए ही नहीं होती है, बल्कि पैदल यात्रियों के लिए भी होती है।

निष्कर्ष

सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हो चुकी है। अपने देशवासियों की सुरक्षा के लिए सरकार सड़को की दशा को सही कर रही है। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि लोग भी सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करे।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर निबंध (Sadak Suraksha Jeevan Raksha Essay In Hindi), आशा करता हूं कि सड़क सुरक्षा पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Road Safety) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!