भूकंप पर निबंध (Earthquake Essay In Hindi)

आज हम भूकंप पर निबंध (Essay On Earthquake In Hindi) लिखेंगे। भूकंप पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

भूकंप पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Earthquake In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।

भूकंप पर निबंध (Earthquake Essay In Hindi)


प्रस्तावना

हमारी इस धरती पर कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, जिनके माध्यम से सामान्य जनजीवन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी भी प्राकृतिक आपदा से कई प्रकार की हानियां होती हैं, जिनमें मुख्य रूप से भूकंप शामिल है। जो कहीं ना कहीं हमारे अंदर डर और घबराहट के भाव उत्पन्न करता है।

भूकंप क्या है?

भूकंप एक ऐसे प्राकृतिक आपदा के रूप में जाना जाता है, जिसमें धरती के आंतरिक सतह के अधिक गर्म हो जाने की वजह से ऊपरी सतह पर एक कंपन उत्पन्न होती है और इस स्थिति को ही भूकंप कहा जाता है। जब भी भूकंप आता है, तो हमेशा उसकी तीव्रता के आधार पर ही इस बात की गणना की जाती है कि आने वाला भूकंप धीमा है या फिर तेज।

जब कभी भूकंप ज्यादा तीव्रता से आता है, तो ऐसी स्थिति में काफी मात्रा में नुकसान हो जाता है। जिसका भुगतान करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।

भूकंप की तीव्रता का मापन

अगर भूकंप आता है तो ऐसी स्थिति में रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का मापन किया जाता है। जिसके आधार पर ही इस बात के बारे में जानकारी दी जाती है कि आने वाला भूकंप कितना खतरनाक था। ऐसे में सिस्मोग्राफ के माध्यम से भी भूकंप की तीव्रता के बारे में जानकारी ली जाती है।

भूकंप आने के मुख्य कारण

जब कभी खतरनाक भूकंप आता है, तो ऐसे में उनके कारणों को समझना आसान नहीं होता है। लेकिन भूकंप आने का एक विशेष कारण पृथ्वी में विभिन्न प्रकार के बने टेक्निकल प्लेट में आने वाली गति है, जिसके अंतर्गत यह टेक्निकल प्लेट आपस में टकराने लगते हैं और एक अतिरिक्त उर्जा बाहर निकलती है। जिस वजह से भूकंप की तरंगे उत्पन्न होती हैं और भूकंप का रूप लेकर त्रासदी का कारण बन जाती हैं।

भूकंप के माध्यम से होने वाले बड़े नुकसान

जब भी किसी क्षेत्र में भूकंप आता है, ऐसी स्थिति में वहा पर नुकसान भी काफी हद तक होता है। जिनमे होने वाले बड़े नुकसान कुछ इस प्रकार है। 

1) जब भी किसी क्षेत्र में भूकंप उत्पन्न होता है, तो उसके बाद पूरे इलाके को तहस-नहस हुआ देखा जाता है। जहां पर बड़ी बड़ी बिल्डिंग, इमारत, मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, अस्पताल टूट-फूट कर बिखरे हुए होते हैं और काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

2) जब भी कोई खतरनाक भूकंप आता है, तो उसके माध्यम से बिजली की तारे टूट जाती हैं और उस स्थान पर बिजली का आवागमन रुक जाता है। कभी-कभी ऐसी जगहों पर बिजली को दोबारा लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है।

3) भूकंप के आने से जानमाल का काफी ज्यादा नुकसान होता है और काफी लोगों की मौत हो जाती है। यही नहीं कही लोग बहुत ही गंभीर रूप से जख्मी हो जाते है, जिनमे बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी लोग शामिल है। भूकंप के आने से लोगो के साथ साथ पशु पक्षियों का भी नुकसान होता है।

4) जब भी भूकंप आता है, तो परिवारों के बीच में दूरियां देखी जाती हैं। कई लोग भूकंप में अपने परिवार के सदस्यों को खो देते है। जहां कभी कभी इस बात का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि परिवार का सदस्य जीवित है या नहीं? ऐसे में यह बड़े नुकसान की ओर इशारा करता है। ऐसे स्थिति में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत रहना आसान नहीं होता है।

भूकंप से बचने के कुछ खास उपाय

जब भी भूकंप आता है तो हमें कुछ समझ नहीं आता कि आगे हमें क्या करना चाहिए? ऐसी स्थिति में अगर आप कुछ उपाय करते हैं, तो निश्चित रूप से ही भूकंप में अपना बचाव कर सकते है। जिनमे से कुछ उपाय इस प्रकार है। 

1) जब कभी आप भूकंप के झटके या कंपन का एहसास करते हैं, तो जल्द से जल्द आपको ऐसी जगह पर चले जाना चाहिए जो खुली हो और जहा आस पास खाली जगह हो।

2) भूकंप आने का अहसास होते ही आपको सभी बिजली के स्विच को बंद कर देना चाहिए, ताकि ज्यादा नुकसान होने की संभावना ना रहे।

3) अगर आप किसी प्रकार का वाहन चला रहे है और आपको भूकंप के कंपन महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत ही अपने वाहन को रोक देना चाहिए और वाहन से बाहर निकल कर खुली जगह चले जाना चाहिए।

4) एक बात हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि भूकंप से बचने के लिए आपको बिजली के तारों से भी दूर रहना चाहिए, ताकि जब भूकंप आये तो आपको बिजली के टूटी तारो से नुकसान ना हो सके।

5) भूकंप के आने पर कभी भी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि हिम्मत से काम लेते हुए अपने आपको और अपने परिवार और दोस्तों को घर से बाहर किसी सुरक्षित जगह पर ले जाना चाहिए।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आये हुए भूकंप

आज तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई प्रकार के घातक भूकंप आ चुके हैं, जिनके माध्यम से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। जिनमे से कुछ भूकंप के बारे में निचे दिया गया है। 

1) पेरू में 1960 में आने वाला भूकंप आज भी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लगभग 60,000 लोग भूकंप की चपेट में आए और कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी।

2) इसके अलावा 1960 में इटली में आने वाले भूकंप की वजह से भी काफी तबाही देखी गई थी और उस समय का भूकंप इतना भयानक था कि लोगों के घर नष्ट हो चुके थे और जान माल का काफी नुकसान हुआ था।

3) 1958 में चीन में आने वाला भूकंप सबसे बड़ी तबाही के लिए जाना जाता है, जहां लगभग 100000 लोगों की मृत्यु हुई थी।

4) भारत के गुजरात में 2001 में आया भूकंप भी बहुत ही खतरनाक माना जाता है, जिसमे लगभग 200000 लोगों की मृत्यु हुई और कई हजारों लोग घर से बेघर हो गए थे।

5) इसके अलावा लातूर में 1933 में भूकंप की वजह से लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हुई और कई हजारों लोग बुरी तरह से घायल हुए थे और जान-माल का बहुत नुकसान हुआ था।

6) अभी हाल ही में टर्की में भूकंप आया था, जिसमे लगभग 50000 के आसपास लोगो की मृत्यु हुई और कई लोग जख्मी हुए है। यह भूकंप 6 फरवरी 2023 को आया था।

उपसंहार

इस प्रकार से आज हमने भूकंप के बारे में उचित जानकारी प्राप्त की है, जिसका नाम सुनते ही मन में घबराहट होने लगती है। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो हम भूकंप जैसी प्राकृतिक विपदा से काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। हमे हमेशा प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी रखनी चाहिए और पीड़ितों की हर तरह से मदद करनी चाहिए। 


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था भूकंप पर निबंध, आशा करता हूं कि भूकंप पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Earthquake) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!