लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर निबंध (Importance Of Voting In Democracy Essay In Hindi)

आज हम लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर निबंध (Essay On Importance Of Voting In Democracy In Hindi) लिखेंगे। लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Importance Of Voting In Democracy In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर निबंध (Importance Of Voting In Democracy Essay In Hindi)


प्रस्तावना

मतदान हमारे देश में किसी उत्सव से कम नहीं है। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है, जहाँ हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार है। वह स्वतंत्र होकर देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन कर सकते है। प्रत्येक नागरिक का फ़र्ज़ बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझकर सही से मतदान करे।

प्रत्येक नागरिक को अपनी समझदारी और सूझ बूझ के साथ मत देना चाहिए। नागरिक को अपने जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए और मतदान को गम्भीरतापूर्वक लेना चाहिए। मतदान ही निर्धारित करता है कि देश का शासन कौन चलाएगा?

देश का नागरिक मतदान देकर अपने कर्त्तव्य को निभाता है। देश के नागरिक का धर्म है कि वह मतदान में हिस्सा ले और किसी ईमानदार प्रतिनिधि को चुने, जो देश का विकास कर सके। यह हम देशवासियों के हाथ में होता है कि हम किस तरह की सरकार चाहते है।

हर देशवासी को अपना अनमोल वोट देना चाहिए, ताकि सुव्यवस्थित सरकार का गठन हो सके। विभिन्न राज्यपालों, न्यायाधीशों और राष्ट्रपतियों का चयन मतदान प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। यह प्रक्रिया जनता द्वारा कि जाती है। फिर उन पर निर्वाचित अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जाता है।

नागरिको की क्षमता

सभी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि हर किसी की राय अलग-अलग होती है। भारतीय लोकतंत्र में नागरिको के पास यह चुनने की क्षमता है कि कौन कार्यालय में अध्यक्षता कर सकता है।

इससे नागरिको को इस राजनीतिक दुनिया में अपनी बात रखने का मौका मिलता है। लोकतंत्र का पूरा उद्देश्य राजनीतिक परिदृश्य में एक बात कहने में सक्षम होना है और यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाए।

मतदान देना है सर्वोपरि

देश को ईमानदार नागरिक की आवश्यकता है। देश के नेता को चुनने में आम जनता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी लोग अपने कर्त्तव्य को सही तरह से समझकर मतदान करते है, तो निश्चित तौर पर देश को एक अच्छी सरकार मिलती है।

भारत देश में नागरिको को सर्वोच्च माना जाता है। जनता से महत्वपूर्ण भारत में कोई ताकत नहीं है। मतदान के अहमियत के विषय में सबको पता होना ज़रूरी है। गाँव हो या शहर सभी लोगो को मतदान देना चाहिए, वरना देश की प्रगति खतरे में पड़ सकती है।

देश की बागडोर, देश सही हाथों में जाए, यह फैसला जनता करती है। मतदान नागरिको का हक़ है, जिसके दम पर वह सरकार का निर्माण कर सकती है। नागरिको को अगर कोई भी प्रतिनिधि सठिक ना लगे तो वो उसके खिलाफ आवाज़ भी उठा सकते है।

सच्चे और लायक प्रतिनिधि का चुनाव

देश के नागरिक हमेशा सोचते है कि एक ऐसा प्रतिनिधि और उम्मीदवार खड़ा हो जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का गठन करे। देश का एक सच्चा शासक जो योग्य हो और सही माईनो में देश के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाएगा। एक ऐसा और लायक शासक जो देश के नागरिको की सेवा करेगा और हर फैसला जनता के हित को ध्यान में रखकर लेगा। ऐसे लायक प्रतिनिधि को आम जनता का समर्थन चाहिए।

मतदान के अहमियत को ना समझने की भूल

जो लोग मतदान के महत्व को समझते नहीं है, वह बहुत बड़ी गलती करते है। वह एक ऐसा उम्मीदवार चुनकर ले आते है, जो देश का सर्वनाश कर देते है। ऐसे प्रतिनिधि चुनाव जीतकर अपने पद का गलत फायदा उठाते है और वह भ्रष्ट होते है। भ्रष्ट नेताओ से देश का पहले भी काफी नुकसान हो गया है।

भ्रष्ट नेता तभी ऐसे चुनाव में जीतते है, जब सभी नागरिक मतदान में हिस्सा नहीं लेते है। मतदान में शामिल ना होकर कुछ नागरिक देश की तरक्की की बागडोर गलत इंसान के हाथो में थमा देते है। जिसकी भरपाई नागरिको को बाद में चुकानी पड़ती है।

ईमानदार और योग्य सरकार

देश को ईमानदार सरकार तभी प्राप्त होती है, जब सभी लोग मतदान करते है। देश में प्रत्येक पांच साल में चुनाव होता है। इन चुनावों में देशवासियों को यह फैसला करना होता है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार किसकी होगी।

मतदान देने का मौका

यदि किसी कारणवश सरकार अपना शासन सही से ना चला सकी और देशवासी उनके कार्य से खुश ना हुए, तो मतदान देने का फिर से मौका मिलता है। ताकि हम एक नए, सठिक और जिम्मेदार सरकार का चयन कर सके।

लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता

लोगो में जागरूकता फैलाना आवश्यक है कि मतदान करना ज़रूरी है। लोगो को अपने निवास से निकलकर मतदान ज़रूर करना चाहिए। जनता को पता है मतदान कितना ज़रूरी है, फिर भी कुछ लोग मतदान देने से चूक जाते है। यह सरासर लापरवाही है। जब लोग कम मत देते है तो गलत और बेईमान प्रतिनिधि राजनैतिक कुर्सी पर बैठ जाता है।

मतदान ना करने का अर्थ है देश का नुकसान

अक्सर देखा गया है कि मतदान के वक़्त बहुत सारे व्यक्ति मतदान नहीं करते है। बहुत सारे लोगो को मतदान का महत्व नहीं पता है। उन्हें समझाना आवश्यक है की हर व्यक्ति का वोट कीमती है।

अगर गलत संगठन ने सरकार संभाल ली, तो ईमानदारी का नामोनिशान मिट जाएगा। अगर सरकार भ्रष्ट हुयी तो देश में अपराध ज़्यादा होंगे। देश का विकास नहीं हो पायेगा। ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो देश के हित में कार्य करे।

मतदान (Voting) करने की उम्र

जिस नागरिक की उम्र अठारह साल या उससे ज़्यादा हो, वह मतदान में हिस्सा ले सकता है। वोट देने के लिए अठारह साल का होना ज़रूरी है।

राजनैतिक पार्टियों की तैयारियां

चुनाव के लिए राजनैतिक पार्टी अपने अनुसार जीतने के लिए तरकीबे बनाती है। हर जगह जाकर लोगो को मनाने की कोशिश करती है कि उनसे बेहतर कोई सरकार हो ही नहीं सकती है।

मतदान देने की प्रक्रिया

मतदान में सभी व्यक्ति अपने सोच के अनुसार मत दे सकते है। इसे गुप्त रखा जाता है। ज़रूरी नहीं सब एक ही राजनैतिक दल को मत दे। सबके मत की सहमति अलग हो सकती है। जो राजनैतिक दल वोट पाने के लिए लोगो को मना पाते है, ज़्यादा वोट उन्हें मिलते है।

ज़्यादा लोग अगर उनके बातों में सहमति जताते है, तो निश्चित तौर पर वही उम्मीदवार जीत जाता है। जहां जहां मतदान होता है, वहाँ कड़ी सुरक्षा बरती जाती है। ताकि किसी किस्म का बवाल ना हो।

लोगो के निर्णय पर देश का विकास निर्भर

जनता का दायित्व है कि वह एक ऐसा प्रतिनिधि चुने, जो बिना किसी भेदभाव के सकारात्मक तौर पर कार्य करे। जिस को ज़्यादा वोट मिलते है, उसी पर राज्य और राष्ट्र स्तर पर विकास करने का दायित्व होता है। यह बहुत बड़ा निर्णय है, इसलिए जनता को इसे सोच समझ कर लेना चाहिए।

मतदाता के पास ज़रूरी दस्तावेज़ों का होना है आवश्यक

मतदाता को वोट देने से पहले सरकार द्वारा प्राप्त पहचान पत्र लेकर जाना ज़रूरी है। वोट देने के लिए मतदाता को अपना नाम वोटर लिस्ट पर जांच लेना चाहिए। वोटर लिस्ट पर मतदाता का नाम होना ज़रूरी है। वोटर आईडी कार्ड और वोटर स्लिप मतदाता को मतदान करते समय लेकर जाना होता है।

लोकतंत्र की सफलता

लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब लोग मतदान करेंगे। देश की प्रगति के लिए सबको मिलकर वोट देना चाहिए। अक्सर लोग शिकायत करते हुए पाए जाते है कि हमारा देश उन्नति नहीं कर रहा है। लोग आजकल इंटरनेट पर सक्रीय रहते है।

लोगो को समय निकालकर इंटरनेट पर समाचार और सभी राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों के विषय में जान लेना चाहिए। मतदान सभी का संवैधानिक अधिकार है। इसका उपयोग सभी लोगो को स्वेच्छा के साथ करना चाहिए।

भारत को आजादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजो ने संघर्ष किया था। यह हमारा कर्त्तव्य है कि हम मतदान देकर एक सही सरकार चुने। दुनिया में कुछ देशो में लोगो को अपनी सरकार चुनने का अधिकार नहीं है।

हम खुशनसीबों में से है कि हमे यह अधिकार दिया गया है। हमे इसकी सराहना और कदर करनी चाहिए। पहले वर्षो की तुलना में पिछले वर्ष मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुयी है। लोगो को हर वर्ष ज़रूर मतदान करना चाहिए और अपने अधिकार का सही उपयोग करना चाहिए। मत के सही उपयोग पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है।

निष्कर्ष

देश की कई समस्याओं जैसे बेरोजगारी, गरीबी और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करना आवश्यक है। देश के लोगो को मतदान की ताकत को समझना चाहिए, ताकि उनके एक वोट से देश की प्रगति हो सके।

उनके एक वोट से देश की तकदीर में परिवर्तन आ सकता है। देश का विकास सर्वप्रथम जनता के हाथों में है। इसका सही उपयोग देश को उंचाईयों पर लेकर जा सकता है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर निबंध (Importance Of Voting In Democracy Essay In Hindi), आशा करता हूं कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Importance Of Voting In Democracy) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!