सैनिक पर निबंध (Soldier Essay In Hindi)

आज हम सैनिक पर निबंध (Essay On Soldier In Hindi) लिखेंगे। सैनिक पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

सैनिक पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Soldier In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


सैनिक पर निबंध (Soldier Essay In Hindi)


प्रस्तावना

सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देते है। सैनिक सीमा पर डटकर हर परेशानी का सामना करते है। सैनिक देशवासियों को परिवार के समान समझता है।

सैनिक देश की सीमा पर तैनात रहता है और दुश्मनो को देश के अंदर आने से रोकता है। सैनिक दिन रात देश की रक्षा करता है। वह अपने जान पर खेलकर देश की हिफाजत करता है। उनके लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। हमे अपने देश के सैनिको और उनकी बहादुरी पर गर्व है। देश के सैनिक देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

सैनिक और उनकी देशभक्ति

सैनिक देश की सुरक्षा में अहम भूमिका अदा करता है। हमारे देश के सैनिक अपनी मातृभूमि से जुड़े होते है। हमारे देश में कई तरह के सैनिक संगठन है, जैसे वायु सेना, थल सेना और जल सेना।

देश की सेना अपने जिम्मेदारियों से भली भाँती परिचित है। सैनिक देश की रक्षा के लिए  आखरी दम तक लड़ता है। देश को बचाने के लिए वह अपनी जिन्दगी का त्याग करने को तैयार रहता है।

सैनिक और उनकी देशभक्ति से हम सब परिचित है। उनकी देशभक्ति की भावना से सभी देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। देश के युवा भी सैनिको के इस जोश और देशभक्ति से प्रभावित होते है और सेना में भर्ती होना चाहते है।

परिवार से दूर

सैनिक महीनो और सालो तक देश की सीमा पर तैनात रहते है। वह निडर होकर देश की रक्षा के लिए दुश्मनो से भीड़ जाते है। वह किसी भी त्यौहार पर अपने घर नहीं जा सकते है, क्यूंकि उनके लिए देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं होता है।

वह ख़ुशी और गम में परिवार को चिट्ठी लिख सकते है और फ़ोन कर सकते है। परिवार से उन्हें दूर रहना पड़ता है, क्यूंकि देश की रक्षा करना उनका प्रमुख कर्त्तव्य होता है।

जब सैनिक को युद्ध के लिए बुलावा आता है, तो वह अपने परिवार को साथ लेकर नहीं जाता है। वहां बहुत खतरा होता है, इसलिए वह अपने परिवार को वहाँ लेकर नहीं जाता। सैनिक कई महीनो तक अपने परिवार को देखे बिना रहते है।

अनगिनत कठिनाईयों का सामना

सैनिक बहुत बहादुर होते है। सैनिक कई विपदाओं को सहन करते है, जैसे गर्मी, सर्दी (कड़ाके की ठण्ड), प्राकृतिक आपदाएं इत्यादि। सैनिक प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगो की मदद करते है। उन्हें बचाकर सुरक्षित जगहों पर लेकर जाते है।

सैनिक गर्मी, सर्दी, बरसात के दिनों में भी सीमाओं पर तैनात रहते है और हर परिस्थति में तैयार रहते है। सैनिक अपने घर, परिवार, बच्चो को छोड़कर हमारे देश की रक्षा करते है।

सैनिको पर गर्व

देशवासियों को अपने देश के सैनिको पर गर्व है। देश की रक्षा के लिए कई सारे युद्ध हुए और उसमे देश की सेनाओ ने अपना योगदान दिया है। कई सैनिको के परिवार वालो ने युद्ध में अपना बेटा खो दिया।

उनके परिवार के सदस्यों को उन पर गर्व है। देश के शहीदों के लिए हम देशवासी मन से उनका सम्मान करते है। उनसे हमें प्रेरणा मिलती है कि देश से बढ़कर और कुछ नहीं होता है।

दुश्मन देशो के साथ मुकाबला

देश के सैनिको को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ता है। दुश्मन देश के सैनिक कभी भी देश पर हमला कर देते है। हर समय देश के सैनिक हमेशा सतर्क रहते है। देश के सैनिको में देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी होती है। इसलिए वह हमेशा देश की सीमाओं, देश की बहुमूल्य संपत्ति और नागरिको की सुरक्षा करते है।

वह देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझते है। वह किसी भी तरह के खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहते है।

अनुशासित जीवन यापन

सैनिक हमेशा अनुशासित जीवन जीते है। सैनिक का जीवन बाकी पेशे से अलग होता है। उनके पेशे में खतरे अधिक होते है। उनके परिवार वाले अपने सैनिक पुत्रो की हमेशा चिंता करते है। उन्हें हमेशा उनकी चिंता लगी रहती है। सैनिको का जीवन मुश्किलों से भरा होता है। वह हमेशा अपने भावनाओ पर नियंत्रण रखते है और देश की संपत्ति की रक्षा करते है।

दुखों और कष्टों को सहन

देश की रक्षा के लिए सैनिक दुखों और कष्टों को निरंतर सहते रहते है। वह अपने कष्टों को भूलकर देश की जी जान से सेवा करते है। वह दुखों को सहते है और किसी को अपने तकलीफ का एहसास नहीं होने देते है। सैनिक ऊँचे ऊँचे पहाड़ो पर चढ़कर युद्ध लड़ते है। वह बर्फीले इलाको में पच्चास से भी अधिक किलोमीटर तक चलते है।

जान का खतरा

सैनिक का जीवन जोखिमों से भरा होता है। युद्ध में हमेशा वह बहादुरी के साथ लड़ते है। इसी बीच कई सैनिक अपनी जान गवा देते है। कई युद्ध देश की रक्षा के लिए सैनिको ने लड़े है। उसमे से एक कारगिल युद्ध भी था, जहां कई सैनिको ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी थी। सभी सैनिको ने वीरता का परिचय दिया और युद्ध में जीत हासिल की थी।

कड़ा प्रशिक्षण

सैनिक बनने के लिए सिपाहियों को कड़े प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। यह किसी साधारण व्यक्ति के बस की बात नहीं है। सैनिक बनने के लिए सुबह चार बजे उठकर कसरत करनी पड़ती है। कई किलोमीटर तक दौड़ना पड़ता है। उन्हें बंदूक चलाना सीखना पड़ता है। वह कष्ट भरे प्रशिक्षण से गुजरते है, ताकि देश की रक्षा कर सके।

सैनिको को जब भी किसी जगह जाने का बुलावा आता है, तो वह चल पड़ते है। सैनिक इतनी कड़ी ट्रेनिंग लेते है, ताकि जब देश पर कोई खतरा मंडराए तो वह देश की रक्षा कर सके। सैनिको को कभी भी किसी भी आपातकालीन स्थिति और युद्ध के लिए बुलावा आ जाता है, तो वह चल पड़ते है।

निष्कर्ष

सैनिक देश और देशवासी के रक्षक है। वह देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राण भी न्यौछावर कर सकते है। अगर सैनिक ना होते तो हम अपने घरो पर चैन की नींद नहीं सो पाते। सैनिक हमेशा देश की सुरक्षा के लिए हाज़िर रहता है। इसी वजह से हम इतना सुरक्षित महसूस करते है। वह निस्स्वार्थ भाव से देश की सेवा करता है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था सैनिक पर निबंध (Soldier Essay In Hindi), आशा करता हूं कि सैनिक पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Soldier) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!