आतंकवाद की समस्या पर निबंध (Terrorism Essay In Hindi)

आज हम आतंकवाद पर निबंध (Essay On Terrorism In Hindi) लिखेंगे। आतंकवाद पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

आतंकवाद की समस्या पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Terrorism In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


आतंकवाद की समस्या पर निबंध (Terrorism Essay In Hindi)


प्रस्तावना

पिछले कुछ समय से आतंकवाद का साया बुरी तरह से पूरे विश्व में छाया हुआ है। जहां लोगों के मन में आतंकवाद के प्रति डर समाया है और लोग किसी भी जगह जाने से डरने लगे हैं।जगह-जगह लोगों को आतंकवादी अपना निशाना बनाते हैं और अपनी मंशा पूरी करते नजर आते हैं।

ऐसे में देखा जाता है कि कई लोगों के जान की हानि होती है और साथ ही साथ लोगों के मन में दहशत फैल जाती है। आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कई प्रकार के तरीके आजमाए हैं, जिनसे देश के लोगों का भला हो सके।

क्या है आतंकवाद?

आतंकवाद एक प्रकार का हिंसात्मक रवैया है, जो लोगों को डराने के लिए उपयोग किया जाता है। साथ ही साथ इसका इस्तेमाल धमकाने और अपनी बात मनवाने के लिए भी होता है। आज के समय में आतंकवाद एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है।

विदेशो की सरकार भी इस मुद्दे को लेकर परेशानी में हैं। आतंकवाद हमेशा अपने मनमर्जी के हिसाब से एक ऐसा रवैया अपनाता है, जिसकी वजह से लोगों को बेतहाशा सदमा और डर की स्थिति झेलनी पड़ती है। जिसमें लोगों को मारने, धमकाने और अपहरण करने जैसी योजनाएं भी बनाई जाती हैं।

आतंकवादियों का मुख्य उद्देश्य

ऐसे लोग जो आतंकवाद का साथ देते हैं, उनका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच में अपनी पैठ बनाना है और उन्हें परेशान करना है। कई बार भोले भाले लोगों को भी आतंकवादी गिरोह में शामिल किया जाता है और उन्हें आतंकवाद का तमगा दे दिया जाता है।

आज के समय में आतंकवादियों का मुख्य निशाना हमारा देश भारत है। जहां पर वे अलग-अलग हिस्सों में जाकर अपना ग्रुप बनाते हैं और उसमें सक्रिय रुप से कार्य करते हैं।

आतंकवाद एक समस्या और बीमारी

आज के समय में आतंकवाद को एक बीमारी के रूप में देखा जा रहा है। जहां पर रोज नए-नए आतंकवादियों को तैयार किया जा रहा है और उन्हें अपने देश के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है।

ऐसे में दबाव बनाया जाता है कि लोग विवश होकर आतंकवाद में शामिल हो जाएं और अपने लोगों के खिलाफ खड़े हो जाएं। हमारे देश में यह समस्या काफी सालों से है। अभी तक इसका सही रूप से निवारण नहीं हो पाया है।

सबसे खतरनाक आतंकवाद संगठन

आज के समय में विश्व में कई सारे ऐसे आतंकवादी संगठन है, जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है और इनका मुख्य उद्देश्य दुनिया में दहशत फैलाना है।

1] अल कायदा – अलकायदा संगठन 1989 में ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका में बनाया था और इसे विश्व का सबसे पहला आतंकवादी संगठन माना जाता है। अमेरिका में 9/11 का हमला भी ओसामा बिन लादेन ने ही कराया था। जिसमें कई सारे शिक्षित पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था।

2] तालिबान – आतंकवाद के इस संगठन का निर्माण 1994 में हुआ था। इस संगठन का उद्देश्य यह था कि यह लोग अफगानिस्तान पर कब्जा करना चाहते थे और उन्होंने पाकिस्तान में कई बच्चों और लोगों को मार दिया, ताकि वे अपनी सत्ता को कायम रख सके। इन्हें भी दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन के रूप में जाना जाता है।

3] लश्कर-ए-तैयबा – साल 2006 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में इसी संगठन का हाथ बताया जाता है, जिसमें कम से कम 170 लोगों की जान गई और उस समय इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकी गतिविधियां फैलाना था।

4] अल शबाब – आतंकवादी संगठन की स्थापना सन् 2006 में की गई थी। जिसमें सोमालिया में विदेशी बल को रोकना मुख्य उद्देश्य माना गया था। सन 2015 के केनिया के एक विश्वविद्यालय में विनाशकारी हमला किया गया था। जिसमें कई सारे निर्दोष छात्र-छात्राओं की हत्या कर दी गई थी।

5] बोको हराम – इस संगठन का मुख्य उद्देश्य नाइजीरिया के साथ-साथ आसपास के इलाकों में अपनी पैठ को बढ़ाना है। 2013 में किए गए हमले में कई लोगों की जान गई थी और यह सारे हमले बोको हराम आतंकवादी संगठन द्वारा किये गये थे।

आतंकवाद से जुज़ रहे मुख्य देश

आज आतंकवाद पूरे विश्व में फैला हुआ है। बावजूद इसके कुछ देशों में आतंकवादियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जो एक मुख्य समस्या के रूप में हमारे सामने खड़ी है। ऐसे में कुछ मुख्य देश है, जहां पर यह समस्या काफी हद तक बढ़ चुकी है। जैसे –

  • पाकिस्तान
  • सीरिया
  • नाइजीरिया
  • अफगानिस्तान
  • इरान
  • इराक

भारत में होने वाले मुख्य आतंकवादी हमले

आज तक भारत में भी कई प्रकार के आतंकवादी हमले देखे गए हैं, जिनसे लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। उन सभी आतंकवादी हमलो के बारे में निचे दिया गया है।

  • 12 मार्च 1993 को भारत के आर्थिक राजधानी में बम विस्फोट।
  • 1998 में कोयंबटूर बमबारी।
  • 13 दिसंबर 2001 को देश की सुरक्षित इमारत संसद पर हमला।
  • 24 सितंबर 2002 को गांधीनगर, गुजरात मे अक्षरधाम मंदिर परिसर मैं आत्मघाती हमला।
  • 2005 में दिल्ली में सीरियल बम विस्फोट।
  • 2006 में मुंबई ट्रेन विस्फोट।
  • 2007 में समझौता एक्सप्रेस बमबारी।
  • 26/11/2008 मुंबई में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला।

आतंकवाद से बचाव

आज आतंकवाद देश की मूल समस्या के रूप में सामने उभर कर आ रहा है। जहां पर कई प्रकार की आतंकवादी गतिविधियां हमारे सामने नजर आती हैं। ऐसे में सरकार द्वारा कई प्रकार के प्रयत्न किए जा रहे हैं, जिससे आतंकवाद को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में समाज और सरकार को एक साथ आगे आते हुए आतंकवाद से बचाव करना होगा।

उपसंहार

इस प्रकार से हमने जाना कि आतंकवाद हमारे देश के लिए एक अभिशाप के रूप में हमारे सामने आ चुका है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा और खुद का ध्यान रखना होगा। अगर ऐसी चीज नजर आती हो जो संदेहास्पद हो, तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और पुलिस को भी खबर कर देनी चाहिए।

हमारे जागरूकता की वजह से ही हम इस समस्या से निपट सकते हैं और ऐसे में हमें सरकार को भी भरपूर योगदान देना चाहिए, ताकि देश को इस समस्या से छुटकारा जल्द से जल्द मिल सके।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था आतंकवाद की समस्या पर निबंध (Terrorism Essay In Hindi), आशा करता हूं कि आतंकवाद पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Terrorism) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!