विज्ञान का चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Essay In Hindi)

आज हम विज्ञान का चमत्कार पर निबंध (Essay On Vigyan Ke Chamatkar In Hindi) लिखेंगे। विज्ञान का चमत्कार पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

विज्ञान का चमत्कार पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Vigyan Ke Chamatkar In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


विज्ञान का चमत्कार पर निबंध (Vigyan Ke Chamatkar Essay In Hindi)


प्रस्तावना

आज मनुष्य उन्नति के शिखर पर खड़ा है, तो उसका श्रेय विज्ञान को जाता है। विज्ञान एक बहुत बड़ी शक्ति है, जिसने मनुष्य के जीवन को सुविधाजनक और आरामदायक बना दिया है। विज्ञान की शक्ति के माध्यम से अगर हम धरती को सींचे तो यह विज्ञान एक वरदान और चमत्कारी शक्ति है।

अगर विज्ञान का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए, तो यह अभिशाप बन सकता है। विज्ञान के चमत्कारों की कोई तुलना नहीं है। विज्ञान और तकनीकी उन्नति ने पूरे संसार को अलग ही रूप दे दिया है। विज्ञान ने मनुष्य के हर मुश्किल को आसान कर दिया है। विज्ञान के कई शाखाएं है, जैसे जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान इत्यादि।

सभी क्षेत्रों के वैज्ञानिको ने अनगिनत आविष्कार किये है, जिससे मनुष्य की ज़िन्दगी सरल बन गयी है। विज्ञान का हर क्षेत्र ज्ञान का भण्डार है। आज की दुनिया विज्ञान की दुनिया है। मनुष्य को विज्ञान ने ना सिर्फ ज्ञान दिया है अपितु मनुष्य को शक्ति प्रदान की है।

विज्ञान ने मनुष्य के ज़िन्दगी में असीमित और सकारात्मक बदलाव किये है। मनुष्य की ज़रूरतों की पूर्ति विज्ञान ने अपेक्षित रूप में कर दी है।

बिजली विज्ञान की महान उपलब्धि

आज अगर हम रात को सारे कार्य कर पाते है तो उसका कारण बिजली है। बिजली के उपकरणों द्वारा हमारा घर जगमगा उठता है। बिजली की मदद से चिकित्सा केंद्र, दफ्तर, विद्यालय इत्यादि सभी सुचारु रूप से चलते है। विज्ञान की सबसे बड़ी उपलब्धि बिजली है। बिजली ने हमे ऐसा पंख दे दिया है कि पृथ्वी पर असंभव कार्यो को संभव बना दिया है।

अगर किसी वजह से बिजली बंद हो जाए तो उसका हल भी विज्ञान ने निकाल लिया है। हाई पावर जनरेटर भी बाजार में मौजूद है। बिजली चले जाने से हम परेशान भी हो जाते है।   बिजली और उसकी सहायता से चलने वाले साधनो की हमे आदत हो चुकी है। बिजली द्वारा चलने वाले उपकरणों के बिना मनुष्य का जीवन मुश्किल भरा होता है।

विज्ञान ने यात्रा को बनाया सरल

विज्ञान के आविष्कार से पहले, लोगो को एक जगह से दूसरे जगह पहुँचने के लिए घंटो अथवा कई दिन लग जाते थे। विज्ञान के आविष्कारों ने सभी मुश्किलों को हल कर दिया है। विज्ञान के कारण सभी परिवहन के साधनो का निर्माण हुआ है। जैसे साइकिल, रिक्शा, बस, टेम्पो, कार, ट्रक, रेल, हवाई जहाज जिसे राइट ब्रदर्स ने बनाया था।

इन यातायात के साधनो की वजह से मनुष्य कभी भी एक स्थान से दूसरे स्थान बिना झंझट के यात्रा कर सकता है। आजकल लोग एक जगह से दूसरे जगह तक पहुँचने के लिए निजी कार का उपयोग करते है। विज्ञान ने मनुष्य की यात्रा को सरल और सुविधाजनक बना दिया है। कई प्रकार के ज़रूरी सामान भी इन यातायात के साधनो द्वारा पहुंचाया जाता है।

कृषि के क्षेत्र में विज्ञान की भूमिका

विज्ञान ने कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका निभायी है। इससे मिटटी की उर्वरता का विकास हुआ है। नए और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके कृषक खेती कर रहे है। विज्ञान ने उन्नत बीजो की खोज की है।

ट्रेक्टर इत्यादि उपकरणों की खोज करके, फसलों को बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है। इससे किसानो को लाभ हुआ है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने डेरी व्यापार को विकसित करने में काफी योगदान दिया है।

प्राकृतिक आपदाओं से मनुष्य जाति का बचाव

आये दिन हमे प्राकृतिक विपदाओं से जूझना पड़ता है। कभी भूकंप तो कभी बाढ़, कभी सुनामी इत्यादि। आज कल विज्ञान ने ऐसे चमत्कारी आविष्कार किये है, जिसके माध्यम से हम पहले से ही इन आपदाओं के विषय में पता कर लेते है।

इन यंत्रो के माध्यम से निकटम क्षेत्रों को इतलाह किया जाता है और खबरों के माध्यम से जानकारी पहुँचायी जाता है। सिस्मोग्राफ जैसे यंत्रो से भूकंप आने का अंदेशा लगाया जा सकता है। एनीमोमीटर एक तूफान को मापने वाला यन्त्र है, जिससे सुनामी आने से पूर्व पता लगाया जा सकता है।

गर्मी से राहत

विज्ञान ने अनेक प्रकार के उपकरण दिए है, जिससे हम घर और दफ्तर में बैठकर आराम से कार्य कर सके। पंखा ऑन करने के लिए एकबार बटन दबाया और बस फैन की ठंडी हवा हमे गर्मी से राहत दिलाती है।

आजकल शहरों में गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से वातानुकूलित यन्त्र यानी एयर कंडीशनर का उपयोग लोग अपने घरो और दफ्तरों में कर रहे है। आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि निजी गाड़ियों में लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे है।

अनोखी देन: मोबाइल फ़ोन

यह विज्ञान का अनोखा चमत्कार है। मोबाइल फ़ोन विज्ञान का सबसे बेहतरीन आविष्कार है। हम दूर बैठे लोगो से बात, मैसेज और वीडियो कॉल इत्यादि कर सकते है। कई आवश्यक कार्य हम मोबाइल द्वारा कर सकते है। मोबाइल से हम अपने ज़रूरी यादगार पलों को कैमरा द्वारा कैद कर सकते है।

आजकल सभी मोबाइल में कैमरा उपलब्ध है। मोबाइल में विभिन्न तरीके के ऐप्प्स है जिसकी मदद से हम संगीत सुन सकते है और कई जगहों से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है।ज़रूरी दफ्तर के कार्य भी हम मोबाइल और टैब द्वारा कर सकते है।

फ़ोन से हम मेल इत्यादि सरलता से कर सकते है। आज कल मोबाइल फ़ोन अनगिनत विशेषताओं के साथ उपलब्ध है जो हमारी सारी समस्याओं को दूर कर देता है।

फ्रिज और वाशिंग मशीन से दैनिक जीवन को बनाया आसान

हम अपने खाने को ताज़ा रखने और ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज का उपयोग करते है। फ्रिज विज्ञान की अनोखी देन है। हम ताज़ा व्यंजन और फल इत्यादि खा सकते है। हमे गर्मी में सबसे अधिक फ्रिज की ज़रूरत होती है।

आजकल लोगो को कपड़े अपने हाथो से धोने की आवश्यकता नहीं है। विज्ञान ने वाशिंग मशीन जैसे यन्त्र का निर्माण किया है, जिसकी मदद से कुछ ही समय में कपड़े ना केवल साफ़ धुलते है, बल्कि आधे सूखा भी दिये जाते है।

मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान की उपलब्धि

मनोरंजन के लिए टेलीविज़न यानी दूरदर्शन विज्ञान की अद्भुत देन है। टेलीविज़न के ज़रिये हम हर प्रकार के कार्यक्रम देख सकते है। टीवी धारावाहिक, रोज़ाना हर भाषा में खबरें, लाइव क्रिकेट मैचेस से लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम विभिन्न चैनल्स पर देख सकते है।

बच्चो के लिए कार्टून के चैनल्स उपलब्ध है। देश और दुनिया के सारे समाचार कुछ ही मिनटों में टीवी पर प्रसारित किये जाते है। टीवी ने मनुष्य की थकान और बोरियत को मिटा दिया है। टीवी एक अनोखा मनोरंजन प्रदान करने वाला साधन है।

रेडियो भी एक अनोखा संचार माध्यम है। रेडियो पर हम विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सुन सकते है। समाचार से लेकर विभिन्न भाषा के गानो का आनंद हम रेडियो द्वारा ले सकते है।आजकल लोग बेहतर पिक्चर गुणवत्ता पाने के लिए अपने बजट अनुसार एलईडी टीवी खरीद सकते है।

विज्ञान ने हमे टेप रिकॉर्डर, वीडियो, वीसी आर, फोटो कैमरा, वीडियो गेम इत्यादि मनोरंजन के रोचक साधन प्रदान किये है। विज्ञान ने मनुष्य को अधिक सुविधा और आनंद प्रदान किया है।

चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान का योगदान

विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि पेश की है। एक्स रे मशीन से लेकर कई मशीनो का उपयोग मरीज़ो के इलाज़ के लिए किया जाता है। आज अगर हमे अच्छा इलाज़ प्राप्त हो रहा है, तो यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के कारण हुआ है।

गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, टिटनेस, ह्रदय रोग, मधुमेह ( डायबिटीज ) इत्यादि का इलाज़ वैज्ञानिक चिकित्सा द्वारा सार्थक हो पाया है। विज्ञान ने कई घातक रोगो को दूर करने के लिए अच्छी दवाओं का आविष्कार किया है। अब नयी आधुनिक सर्जरी की खोज हुयी है जिसकी मदद से मनुष्य अपना चेहरा भी बदल सकता है।

विज्ञान का शिक्षा क्षेत्र में योगदान

शिक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विभिन्न तरह के टेलीप्रिंटर , प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर जैसे आधुनिक मशीन की खोज विज्ञान ने की है। इन सभी उपकरणों की वजह से शिक्षा जगत को बहुत लाभ पहुंचा है। विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर होना एक आवश्यक चीज़ है। कंप्यूटर विषय की पढ़ाई हर विद्यालय में अनिवार्य कर दि गयी है।

अंतरिक्ष और चाँद पर विजय

आज मनुष्य विज्ञान के चमत्कारों के कारण चाँद तक पहुँच गया है। अंतरिक्ष के सभी पहलुओं को समझने के लिए देश और दुनिया में स्पेस रिसर्च सेंटर बनाये गए है। राकेट और सैटेलाइट जो अंतरिक्ष में जाकर चक्कर लगाते है और वैज्ञानिको को नयी जानकारी प्रदान करते है।

अंतरिक्ष यात्री यानी एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में जाने के लिए प्रशिक्षण लेते है और विज्ञान का गहन अध्य्यन करते है। तब जाकर उन्हें जाने की अनुमति मिलती है। अब मनुष्य सिर्फ पृथ्वी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि चाँद पर भी अपना हक़ जमा लिया है। अब मनुष्य मंगल, शुक्र इत्यादि ग्रहो की उड़ान भरने की संभव कोशिश कर रहा है।

परमाणु शक्ति की खोज

विज्ञान ने परमाणु शक्ति की भी खोज की है। मशीनगन, टैंक, बम इत्यादि संहार करने के उपकरण है। युद्ध के क्षेत्र में इसका उपयोग किया जाता है। बमवर्षक विमानों की उपलब्धि इत्यादि अन्य प्रकार की युद्ध सामग्रियां विज्ञान की विनाशकारी उपलब्धि मानी जाती है।

विज्ञान अगर गलत इरादों वाले लोगो के हाथ लग जाए तो पृथ्वी नष्ट हो सकती है। विज्ञान जैसी शक्ति का इस्तेमाल समझदारी और सही तरीके के साथ किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष

विज्ञान ने मनुष्य जाति को तोहफे के रूप में कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की है। विज्ञान के बिना मनुष्य अपने इस आधुनिक जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकता है। विज्ञान ने मनुष्य को अनगिनत सुख प्रदान किये है। जिसके लाभ अधिक है, हाँ लेकिन इसका गलत इस्तेमाल मनुष्य को विनाश की ओर ले जा सकता है।

विज्ञान एक जादुई चमत्कार है जिसने हर असंभव चीज़ को संभव बनाया है। यह मनुष्य पर निर्भर करता है कि आगे चलकर वह विज्ञान का उपयोग कैसे करता है |


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था विज्ञान का चमत्कार पर निबंध, आशा करता हूं कि विज्ञान का चमत्कार पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Vigyan Ke Chamatkar) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!