सेब पर हिंदी निबंध (Apple Essay In Hindi)

आज हम सेब पर निबंध (Essay On Apple In Hindi) लिखेंगे। सेब पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

सेब पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Apple In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


सेब पर निबंध (Apple Essay In Hindi)


प्रस्तावना

ऐसा माना जाता है कि हमारे स्वास्थ्य के लिए फलों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसकी वजह से हम खुद को फिट रख सकते हैं। साथ ही साथ प्रत्येक फल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करते हैं।

सेब एक ऐसा फल है, जो 6 से 15 फीट लंबे पेड़ पर पाए जाते हैं। यह हरे और लाल रंग के फल होते हैं, जिसकी पत्तियां अंडाकार होती हैं और यह नीचे की तरफ अवस्थित नजर आती हैं। यह गर्मी के मौसम में परिपक्व होते हैं, जिसमें कई प्रकार की खेती की जाती है।

इसमें एक बड़ा फूल होता है, जो पहले खिलता है और फिर धीरे-धीरे उसमें ही फल का विकास होने लगता है। सेब का रंग नारंगी, पीला और लाल होता है, जिसका स्वाद मीठा रसीला और कसैला भी हो सकता है।

सेब का वैज्ञानिक नाम

सेब का वैज्ञानिक नाम “मेलस डोमेस्टिका (Malus Domestica)” है।

सेब की उत्पत्ति

सेब की उत्पत्ति कई हजारों साल पहले मानी गई है, जिसे सबसे पहले मध्य एशिया के कजाकिस्तान के जंगली पहाड़ियों में प्राप्त किया गया था। मध्य एशिया में जब सिकंदर पहली बार आया था, तब उसने सेब की प्राप्ति की और धीरे-धीरे यह एशिया के साथ-साथ यूरोप में भी लोकप्रिय हो गया।

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सेब हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप रोजाना एक सेब का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैलशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में प्राप्त होते हैं। जो कई प्रकार के रोगों से लड़ने के लिए सहायक माने जाते हैं।

सेब के सबसे ज्यादा उत्पादक देश

वैसे तो सेब को पूरे विश्व भर में लोगों के पसंदीदा फलों में से एक माना जाता हैं, लेकिन सबसे ज्यादा टर्की, चीन, पोलैंड, इटली, यूनाइटेड स्टेट इसका उत्पादन करते हैं।

सेब के बारे में रोचक तथ्य

  • सेब के अंदर 25% हवा भरी होती है और यही वजह है कि वह पानी में आसानी से तैर सकता है।
  • अगर आप सेब को फ्रिज के बाहर रखते हैं, तो वह 10 गुना तेजी से पकने में समर्थ होता है।
  • दुनिया में सेब तीसरा सबसे ज्यादा लोकप्रिय फल है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं और उसके पौष्टिक गुणों के बारे में जानकारी रखते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि नींद भगाने के लिए सेब बहुत ही कारगर होता हैं।
  • दुनिया का सबसे बड़ा सेब जापान में पाया गया था, जिसका वजन 1.849 किलोग्राम था।
  • दुनिया में लगभग 7500 प्रकार के सेब पाए जाते हैं।
  • एक सेब का पेड़ चार से पांच वर्ष की आयु में ही फल देना शुरू कर देता है, जो लगभग 100 सालों तक जिंदा रह सकता है।
  • किसी सेब में कम से कम 10 से 12 बीज पाए जाते हैं।

सेब के पेड़ के बारे में रोचक तथ्य

अब तक हमने सेब के बारे में कुछ रोचक तथ्य जाने है, लेकिन अब हम सेब के पेड़ के बारे में भी कुछ रोचक तथ्य जानेंगे।

  • सेब का पेड़ सबसे पहला फल देने में काफी समय लेता है, जिसमें उसे कम से कम चार से 5 सालों का समय लगता है। लेकिन अगर एक बार उस पेड़ में फल लगने शुरू हो जाए, तो फिर वह लगभग 100 साल तक फल दे सकता है।
  • सेब के पेड़ों पर गर्मी के मौसम में फूल लगते हैं, जो धीरे-धीरे फल का रूप धारण करने लगते हैं।
  • सेब का फूल बहुत ही खूबसूरत होता है, जो सफेद, गुलाबी और पीले रंग में पाया जाता है।
  • कई प्रकार की प्रजातियां होने के बावजूद सेब के पेड़ अलग-अलग ऊंचाइयों तक बढ़ सकते हैं। उनकी लंबाई पेड़ की प्रजाति पर निर्भर करती है, जो कम से कम पांच से लेकर 30 फीट तक भी हो सकते हैं।
  • सेब के पेड़ को एक फल के लिए कम से कम 50 से 70 पतियों की उर्जा संग्रहित करने की आवश्यकता होती है।

सेब खाने के लाभ / फायदे

रोजाना एक सेब का सेवन करने से आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है, जिनमे से कुछ फायदे इस प्रकार है –

  • अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए रोजाना सेब का सेवन जरूर करें। यह आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • सेब का सेवन करने से दांतों को स्वस्थ बनाया जा सकता है, जिससे दांत किसी भी समस्या से कम से कम ग्रसित होंगे।
  • दिल की बीमारी से बचने के लिए भी सेब का सेवन करना उचित माना गया है।
  • अगर आप दोपहर के समय सेब का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया सही रहती है और आपको अपच जैसी समस्या नहीं होती।
  • सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और कैल्शियम की कमी भी पूरी होने लगती है।
  • शरीर में बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सेब काफी हद तक कम कर सकता है।
  • अगर आपके आंखों की रोशनी कम हो रही है, तो ऐसे में सेब का ज्यादा सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब में विटामिन ए पाया जाता है।

सेब में पाए जाने वाले जिनोम

सेब का फल द्विगुणित होता है, जिसमें कम से कम 17 गुणसूत्र होते हैं और जीन का आकार लगभग 650 Mb (mil- lion base pairs) होता है। बाद में अध्ययन करने पर जिनोम असेंबली ने लगभग 57000 जीन होने का अनुमान बताया गया था।

सेब की मुख्य प्रजाति

पूरे विश्व में सेब की कई प्रजातिया पाई जाती हैं, लेकिन इन सभी प्रजातियों के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलना मुश्किल है। क्योंकि कुछ प्रजातियां सघन वनों में भी पाई जाती हैं। ऐसे में हम आपके सामने कुछ प्रजातियों का विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

1) Aia Llu Apple

इस सेब का आकार काफी हद तक बड़ा होता है, जो लगभग 250 से 300 ग्राम का होता है। कई जगह घरों के अंदर में इसकी खेती की जाती है। पहली बार 1946 में एलेग्जेंडर  साइमन के द्वारा इसे विकसित किया गया था। हालांकि यह बाजार में ज्यादातर नहीं मिलता और ज्यादातर लोग इस सेब की प्रजाति से अनजान हैं।

2) Admiral

यह एक दुर्लभ किस्म का सेब है। इसे 1921 में वाटसन द्वारा जापान से लाया गया था। इस का रंग हरा होता है और स्वाद में यह काफी मीठा भी होता है। एक बार इसके पौधे को लगाने पर लगभग 1 साल के बाद ही यह फल देता है, लेकिन तब तक इंतजार करना पड़ता है।

3) Akero Apple

इस सेब की सुगंध बहुत अच्छी होती है। इस सेब का नाम स्वीडन के स्टॉकहोम के दक्षिण में स्थित ओकरो मनोर के नाम पर रखा गया है। यह मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में पाया जाता है, जिसका आकार काफी बड़ा होता है। यह गुलाबी और पीले रंग का होता है।

4) Allington Pippin

इस सेब का आकार शंक्वाकार होता है। यह बाहरी सतह पर लाल रंग का और चमकीले रंग का होता है .इसे आसानी से 3 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके माध्यम से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। आलिंगटन नाम के गांव के कारण ही इसका नाम भी आलिंगटन रखा गया। इसको ब्रीडिंग के माध्यम से विकसित किया जाता है।

5) Ambrosia

इस सेब को हिंदी में अमृत कहा जाता है। 1990 के दशक में इसे कोलंबिया में पैदा किया गया था और वही के बगीचों में इसे उगाया भी गया था। इसका वजन लगभग 215 ग्राम होता है और इसका रंग पीले के साथ-साथ लाल होता है। स्वाद में यह काफी मीठे होते हैं। कोलंबिया में हर जगह इसी सेब का उत्पादन किया जाता है, जिसे दूसरे देशों में भी भेजा जाता है।

6) Arkansas Black

इस सेब का विकास 19वीं शताब्दी में किया गया था। जिसका आकार थोड़ा चपटा रहता है। जैसे जैसे यह पकने लगते हैं, तो इसका रंग एकदम गहरा लाल आ जाता है। अगर इन्हें कुछ दिन के लिए सुरक्षित रखा जाए तो ऊपरी सतह काली पड़ जाती है। इसकी खेती ज्यादातर संयुक्त राज्य अमेरिका में की जाती है और वहां से दूसरे देशों को भी निर्यात किया जाता है।

7) Antonovka

इस सेब को सर्दियों के मौसम में उगाया जाता है, जो पोलैंड और बेलारूस में पाया जाता है। इसकी खुशबू बहुत ही मनभावन होती है। इसे पूर्वी यूरोप और रूस के कुछ क्षेत्रों में भी पाया जाता है।

8) Envy

इस सेब का रंग पीला होता है और इसका छिलका बहुत मोटा पाया जाता है। इस सेब में कम एसिड पाया जाता है। यह सेब मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वाशिंगटन के अंदर  लाइसेंस के तहत उगाया जा सकता है।

9) Flower of Kent

इस सेब के लिए ऐसा माना जाता है कि यह वहीं सेब है, जिसे सर आइज़क न्यूटन ने जमीन पर गिरते हुए देखा था और उसके बाद ही उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के नियम का प्रतिपादन  किया था। इसकी सबसे पहले खेती इंग्लैंड के अंदर की गई थी और अभी फिलहाल के समय में इसकी खेती ज्यादा नहीं की जाती है।

10) Fuji

इस को 1930 से 1965 के बीच बाजार में उतारा गया था। जिसे दो किस्मों को क्रॉस करके बनाया गया था। इसे अमेरिका में उगाया जाता है, जहां पर इसका आकार गोल और काफी बड़ा होता है। इस सेब को काफी हद तक लोग पसंद करते हैं और यह 75 सेंटीमीटर व्यास का होता है।

एक शोध के अनुसार इस सेब को 1 साल तक ताजा रखा जा सकता है और इसे जापान में भी सबसे ज्यादा उगाया जाता है।

कहां पाए जाते हैं काले सेब

आज तक आपने हरे और लाल सेब को खाया होगा, लेकिन दुनिया में ऐसी जगह भी है जहां पर काले सेब की खेती की जाती है। काले रंग के सेब को तिब्बत की पहाड़ियों में उगाया जाता है, जहां इसे “हुआ न्यू “के नाम से जाना जाता है। इसे लगभग 3200 मीटर की ऊंचाई पर खेती करके उगाया जाता है और इसे “ब्लैक डायमंड” भी कहा जाता है।

जिस जगह पर इस सेब को उगाया जाता है, वहां का तापमान दिन और रात में अलग अलग होता है। यह दिखने में बहुत ही आकर्षक नजर आता हैं। ब्लैक एप्पल की खेती 2015 से की गई है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर पेड़ पर यह सेब लगे, लेकिन कभी-कभी एक ही पेड़ पर कई सारे काले सेब नजर आने लगते हैं।

सेब की सबसे अच्छी वैरायटी

  • स्वीट रेड
  • रॉयल गाला
  • रेड फूजी
  • सताई गोल्ड
  • टाइट मैन
  • स्टार किंग डिलीशियस
  • स्काईलाइन

 सेब से बनने वाले व्यंजन

  • जैम
  • जूस
  • सलाद
  • सब्जी
  • रायते
  • सेब का हलवा
  • सेब की खीर
  • सेब की मिठाई

उपसंहार

इस प्रकार से आज हमने जाना कि सेब हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। जिसमें बहुत सारे गुण होते हैं। अगर आप सेब का रोजाना सेवन करें, तो आपको कोई भी बीमारी छु नहीं पाएगी और आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। हमने कोशिश की है कि आप को सेब के बारे में रोचक जानकारी दी जाए, ताकि आप भी इसके फायदे जान सके।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था सेब पर निबंध (Apple Essay In Hindi), आशा करता हूं कि सेब पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Apple) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!