मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध (My Favourite Fruit Mango Essay In Hindi)

आज हम मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध (Essay On My Favourite Fruit Mango In Hindi) लिखेंगे। मेरा पसंदीदा फल आम पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

मेरा पसंदीदा फल आम पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On My Favourite Fruit Mango In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध (My Favourite Fruit Mango Essay In Hindi)


प्रस्तावना

आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। मुझे तो कच्चे आम भी खाने में खूब अच्छा लगता है और मीठे पके आम का कोई जवाब ही नही है। आम आपको बाजार में कई आकर में मिल जाते है।

यह फल पेड़ो पर होता है। आम के फल को बच्चो से लेकर बूढ़े तक बड़े स्वाद से खाते है। स्वादिष्ट होने के साथ इसमें पोषक तत्वों की भी प्रचुरता होती है। आम के वैज्ञानिक नाम की बात करे तो इसका वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका है।

आम के उत्पादन का ऋतु

आम का फल गर्मी के मौसम में पाया जाता है। मेरे साथ साथ मेरे पिताजी को भी आम का फल बहुत पसंद है। इसलिए बाजार में आते ही मेरे पिताजी आम खरीद कर लाना शुरू कर देते है। पक्के आम का सेवन फल के रूप करते है, वही कच्चे आम का अचार और चटनी बनती है।

यह फल पेड़ो पर होता है और पेड़ो पर ही पकता है। आम फल खाने के शौकीन लोग आपको पूरे भारतवर्ष में मिल जायेगा। आम को पकाने के लिए आजकल लोग केमिकल का इस्तेमाल करते है। लेकिन ऐसे आम स्वास्थ के लिए हानिकारक होते है।

शुद्ध आम वही होता है जोकि पेड़ो पर पकता है। आम के कई आकर होते है। कुछ आम का आकार छोटा होता है और कुछ बड़े आकार के होते है। आम की पैदावार सबसे अधिक भारत में होती है। भारत में आम के पैदावार का जिक्र करे, तो यह लगभग 60% है। भारत के आमो को दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है।

आम फलों का राजा

आम को फलों का राजा कहने के पीछे कई कारण है। उनमें से एक कारण यह है कि इसमें कई विटामिन पाए जाते है। जिनमे विटामिन ए, बी, डी पाये जाते है। आम में विटामिन के अलावा आयरन और मिनरल्स की मात्रा कही अधिक होती है।

इसको खाने से हमे कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम की भी प्रचुरता आम में होती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह फल काफी फायदेमंद होता है।

आजकल आपको बाजार में आम का जूस भी मिल जाता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है, लेकिन आपको शुद्ध आम के जूस को ही पीना चाहिए। केमिकल से तैयार किये गए आम का जूस सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

आम की प्रजातियां

आम की कई प्रजातियां पाई जाती है। साधारण घरेलू महिलाओ के लिए आम का अचार बना कर बाजार में बेचना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे घर बैठी महिलाओ को रोजगार के अवसर घर बैठे मिल जाते है।

पूरे विश्व में भारत को ही सबसे बड़ा आम का उत्पादक माना गया है। जिनमे आम की प्रजातियां जैसे दशहरी, चौसा, बादामी, लंगड़ा, तोतापारी के अलावा अन्य प्रजातियों में हिमसागर, मालदा, अलफांसो, बंगनपल्ली आदि शामिल है।

आम एक राष्ट्रीय फल

आम को फलों का राजा होने के साथ ही राष्ट्रीय फल होने का दर्जा दिया गया है। भारत के अलावा आम पाकिस्तान, फिलिपींस का भी राष्ट्रीय फल माना गया है। आम के पेड़ को बांग्लादेश में राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

भारत में राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को हर साल मनाया जाता है। भारत के ही नही बल्कि पूरे देश के लोग आम बड़े चाव से खाना पसंद करते है।

आम सेहत के लिए फायदेमंद

लू लगने पर कच्चे आम का पानी पीने से व्यक्ति को तुरंत राहत मिलती है। आम खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। आपके वजन को कम करने में भी यह सहायक होता है। इसके पोषक तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देते है।

आम में पोटेशियम और मैग्निशियम की मात्रा उच्च होती है। इससे रक्त में सोडियम के स्तर पर नियंत्रण लाया जा सका। आम को सुखाकर अमचूर का चूर्ण बनाया जाता है, जिसे हम सब्जियों में उपयोग करते है। इसके अलावा भारतीय लोग कच्चे आम के टुकड़े काट कर, दाल में पकाकर खाना पसंद करते है।

महिलाओ को चाहिए की वह आम का इस्तेमाल करते रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा लौह और कैल्शियम पाया जाता है। आखों की रोशनी के लिए विटामिन ए अच्छा माना जाता है, जोकि आम में मौजूद होता है। वजन घटाने और संतुलित रखने के लिए भी आम का सेवन करना काफी कारगर साबित होता है।

निष्कर्ष

पृथ्वी पर पाए जाने वाले इस फल का हमारे सेहत से घनिष्ठ संबंध है। आम बेहद ही शुद्ध फल है। इसका सेवन करते रहने से हमारे शरीर को विशेष लाभ पहुंचता है। आम की पत्तियों का भी धार्मिक कार्य में उपयोग किया जाता है। अब तक तो आप समझ गए होगे की आम को फलों का राजा कहे जाने के पीछे क्या राज है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था मेरा पसंदीदा फल आम पर निबंध (My Favourite Fruit Mango Essay In Hindi), आशा करता हूं कि मेरा पसंदीदा फल आम पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On My Favourite Fruit Mango) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!