स्वास्थ्य पर निबंध (Health Essay In Hindi)

आज हम स्वास्थ्य पर निबंध (Essay On Health In Hindi) लिखेंगे। स्वास्थ्य पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

स्वास्थ्य पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Health In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।

स्वास्थ्य पर निबंध (Health Essay In Hindi)


प्रस्तावना

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है और अपनी सफलता को आगे ले जाना चाहता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो इसके लिए कई सारी बातो का ध्यान रखना जरुरी है, जिसमे सबसे आवश्यक आपका स्वास्थ्य होता है। यदि हम अपने जीवन को पूर्णता से जीना चाहते है, तो इसके लिए सबसे पहले हमें अपना स्वास्थ्य सही रखना होगा। 

स्वास्थ्य एक ऐसी कड़ी है, जो हमारे जीवन के सभी महत्वपूर्ण बातो के साथ जुड़ी होती है। यदि आपके पास दुनिया की हर एक चीज है जो आपको चाहिए, लेकिन आपका स्वास्थ्य ही सही नहीं है। तो ऐसे में आपके सभी सुख सुविधाएं व्यर्थ हो जायेंगे। क्योकि बिना अच्छे स्वास्थ्य के ना तो आप अपना जीवन पूर्ण रूप से जी पाएंगे और ना ही अपने सुख समृद्धि का पूर्ण रूप से आनंद ले पाएंगे। 

शारीरिक स्वास्थ्य

यदि हम खुद को सही तरीके से स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले हमे अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रखने से किसी भी काम को आसानी से किया जा सकता हैं। शारीरिक स्वास्थ्य का अर्थ शरीर से है, जिसमे शरीर की सही से देखभाल करना शामिल है। शारीरिक स्वास्थ्य के अच्छे होने से है हमारे शारीरिक कार्यों और प्रक्रियाओं के चरम पर होने की संभावना होती है। 

वही अगर हम किसी तरह से शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं है, तो ऐसी स्थिति में हमारे जीवन में कई प्रकार की मुसीबतें उत्पन्न होती है, जिनका सामना करते करते हमारे जीवन का काफी समय इसी में व्यर्थ हो जाता है। ऐसे में निश्चित रूप से ही खुद को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। 

मानसिक स्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य में हमारे भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण शामिल हैं। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित करता है कि हम कैसे सोचते हैं, महसूस करते हैं और कार्य करते हैं। मानसिक स्वास्थ्य यह निर्धारित करने में भी मदद करता है कि हम तनाव को कैसे संभालते हैं।

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर हम ऐसे कार्यो को आसानी से कर पाते हैं जिसमे हमे हमारे सोच समज की जरूरत होती है। ऐसे स्थिति में खुद को मानसिक रूप से मजबूत करना जरुरी हो जाता है। इस बात पर भी गौर करना जरुरी है की यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है, तो निश्चित रूप से हम कई प्रकार के समस्याओं से ग्रसित होते है। जिसमे मनोदशा संबंधी विकार, चिंता विकार, व्यक्तित्व विकार, मानसिक विकार जैसी समस्याएं शामिल है। 

स्वस्थ रहने की आवश्यकता

जैसा कि हमें पता है की आज के समय में हम कई प्रकार के भागदौड़ से परेशान हो जाते हैं। कई बार स्थिति इतनी दयनीय होती है कि हम अपने कार्य को पूरा नहीं कर पाते और तबीयत खराब कर बैठते हैं। सिर्फ यही नहीं आज के समय में लोग मानसिक विकारो से भी ग्रस्त है, जिससे लोग एक हद तक अपनी सही से सोचने समझने की शक्ति तक खो देते है। ऐसी स्थिति में आपको खुद को स्वस्थ रखना आवश्यक हैं। 

स्वस्थ रहने के लिए कई कई चीजे की जा सकती है, जो कहीं ना कहीं हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर हम स्वस्थ रहते हैं, तो किसी भी कार्य को आसानी से कर पाते हैं और मन भी हमेशा खुशनुमा बना रहता है। स्वस्थ रहना कोई बहुत ही मुश्किल बात नहीं है। 

इसके लिए हमें हमारे दिनचर्या में कुछ आसान से बदलाव करने की जरूरत होती है, जिनपर शायद ही हम सब कभी ध्यान देते है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला कर हम आसानी से अपने आप को स्वस्थ बना सकते है। 

खुद को स्वस्थ रखने के तरीके

स्वस्थ रहना हर किसी की जरूरत है। लेकिन हर दिन के भाग दौड़ में लोग अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज कर देते है। तो कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हे अपने स्वास्थ्य की पर्वा तो होती है, लेकिन अपने व्यस्त जीवन में स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते या स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए इससे अनजान होते है। इसलिए खुदके स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आप निचे दिए तरीको को अपने जीवन में अपना सकते है।

1) पोषण युक्त संतुलित भोजन

अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको पोषण युक्त संतुलित भोजन लेना चाहिए। जिसमे मुख्य रूप आपको संतुलित मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फैट लेने चाहिए। अगर आप इन सभी का अपने आहार में उचित रूप से उपयोग करते है, तो निश्चित रूप से ही आपके स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होगा और आप आसानी से खुद को स्वस्थ रख पाएंगे।

हालांकि आपको एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि किसी भी चीज का सेवन करते समय आपको उसका सेवन अधिकता में नहीं करना चाहिए, बल्कि संतुलित रूप से ही करना चाहिए।

2) पर्याप्त नींद

कई बार अपने काम की वजह से हम सही तरीके से नींद नहीं लेते है और उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में हमें हर दिन नियमित रूप से 6 से 8 घंटे नींद लेनी चाहिए। क्योंकि यही वह सीमा होती है, जिससे पर्याप्त नींद लेकर आप खुद को तरोताजा रख सकते हैं। इससे ना सिर्फ आप हर दिन ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे, बल्कि आपका शारीरक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

3) व्यायाम और योग

कई बार लोगों को आलस अच्छा लगता है और वह व्यायाम के तरफ ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से व्यायाम और योग का सहारा लेते हैं, तो यह आपको स्वस्थ रखने के लिए काफी कारगर साबित होता है। ऐसे में अगर आप दिन में 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक भी योग और व्यायाम करते हैं, तो आप स्वस्थ रह सकते है।

4) हमेशा मुस्कुराते रहें

ऐसा माना जाता है कि मुस्कुराहट हमेशा हमारे अंदर के व्यक्तित्व को दिखा देती है। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए मुस्कुराहट को भी जिम्मेदार माना जाता है। ताजा सर्वे के अनुसार यदि आप अपने जीवन में ज्यादा मुस्कुराहट को जगह देते हैं, तो ऐसे में आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साथ ही खुश रहने और मुस्कुराने से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है।

5) सकारात्मक सोच

अगर बात मानसिक स्वास्थ्य की जाती है, तो ऐसे में सकारात्मक सोच काफी हद तक जिम्मेदार होती है। अगर आप खुद को सकारात्मक रखकर आगे बढ़ते हैं, तो निश्चित रूप से ही आप खुद को स्वस्थ रख पाते हैं। ऐसा देखा जाता है कि कई बार परेशानी और टेंशन की वजह से हम खुद को स्वस्थ नहीं रख पाते और लगातार हमारे दिमाग में नकारात्मकता आती रहती है।

ऐसी स्थिति में खुद को अगर सकारात्मक रखा जाए, तो निश्चित रूप से ही हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है और हम पहले से कहीं ज्यादा बेहतर महसूस करते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य का महत्व (Importance Of Health)

अगर आप अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको स्वस्थ रहना होगा। कई बार युवा वर्ग भी इस बात को समझ नहीं पाते कि यदि आज वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते है और स्वस्थ रहते हैं, तो उनके आने वाले कल के लिए यह बहुत ही अच्छा साबित होता है।

ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य का महत्व यही माना जाता है कि जब आप शारीरिक और मानसिक तौर से स्वस्थ होते है, तो आप आसानी से अपने जीवन की बाधाओं से निपट सकते है। यही नहीं जब आपका स्वास्थ्य अच्छा होता है, तो आप बीमारियों से दूर रहते है और जिससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों से निपटना नहीं पड़ता है। इससे आपके आर्थिक, सामजिक और शारीरिक विकास पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

उपसंहार

इस तरह आज हमने स्वास्थ्य और उसके महत्व के बारे जाना है। जो निश्चित रूप से हर एक मनुष्य के लिए आवश्यक है। अगर आप किसी प्रकार से परेशानी और चिंता में ग्रस्त हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके स्वास्थ्य का बेहतर होना आवश्यक हो जाता है। ताकि आप आने वाली समस्या को सही तरीके से नियंत्रित करके आगे बढ़ सके।

इसलिए हर किसी को अपने स्वास्थ्य को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए और जितना हो सके उतना अपने कीमती समय में से समय निकाल कर उसका अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए निवेश करना चाहिए।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था स्वास्थ्य पर निबंध, आशा करता हूं कि स्वास्थ्य पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Health) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!