स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध (Health Is Wealth Essay In Hindi)

आज हम स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध (Essay On Health Is Wealth In Hindi) लिखेंगे। स्वास्थ्य ही धन है पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

स्वास्थ्य ही धन है पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Health Is Wealth In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध (Health Is Wealth Essay In Hindi)


प्रस्तावना

आजकल लोगो के लिए अपने स्वास्थ्य को अच्छे से बरकरार रखना एक चुनौती बन चूका है। जैसा कि हम सब जानते है, स्वास्थ्य ही धन है। अच्छा स्वास्थ्य जीवन को बेहतर और आसान बना सकता है। अगर स्वास्थ्य अच्छा होगा, तो हम कार्य पूरे लगन के साथ कर सकते है। एक अच्छा स्वास्थ्य बेहतर कल का निर्माण करता है। शारीरिक और मानसिक विकास हमारे लिए अहम है। 

अच्छा स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ज़रूरी है। जो व्यक्ति स्वास्थ्य ही धन है जैसे कथनी को समझ गया, समझ लीजिये उसका जीवन सार्थक हो गया। 

स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ ना करे

आजकल लोग अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिन्दगी में इतने व्यस्त हो जाते है कि अपने स्वास्थ्य के लिए वक़्त नहीं निकाल पाते है। अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करना हमारे लिए महंगा पड़ सकता है। स्वास्थ्य अगर सही ना हो तो लोगो में कई तरह ही बीमारियां जन्म ले सकती है।

जंक फ़ूड सेहत के लिए हानिकारक

अच्छे स्वास्थ्य को बरक़रार ना रख पाने की वजह से लोगो में भयंकर बीमारियां देखने को मिलती है। जैसे कैंसर, डायबिटीज, ह्रदय रोग इत्यादि गंभीर बीमारियां हो सकती है।

आजकल लोगो में जंक फ़ूड खाने का बड़ा क्रेज दिखता है। जंक फ़ूड में ऐसे फैट होते है, जिसे पचने में बहुत वक़्त लगता है और सेहत के लिए बिलकुल अच्छे नहीं होते है। बर्गर और पिज़्ज़ा में कोई स्वास्थ्यवर्धक गुण नहीं होते है। इसलिए फ़ास्ट फ़ूड का परहेज़ करना चाहिए।

सेहत का ध्यान रखना अत्यंत अनिवार्य 

अगर सेहत अच्छी ना हो, तो बड़े सारे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ शरीर एक स्वस्थ मस्तिष्क को जन्म देता है। सेहत अच्छी रहेगी तो हर कार्य में मन लगेगा। अपने सेहत का ध्यान सभी को रखना चाहिए, चाहे वह कितने ही व्यस्त क्यों ना हो।

मन प्रसन्न रहता है

सेहत अच्छी होगी तो मनुष्य का हर कार्य में मन लगेगा। कार्य में स्फूर्ति रहेगी। अगर सेहत सही रहती है, तो व्यक्ति का मन प्रसन्न रहता है।

संतुलित आहार है आवश्यक

अच्छा संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। अगर सेहत अच्छी रहती है, तो जीवन में व्यक्ति सकारात्मक रहता है। अगर व्यक्ति की तबियत ठीक ना हो तो उसका किसी भी कार्य में मन नहीं लगता। 

तबियत ठीक ना रहे तो इंसान हमेशा दुखी और परेशान रहता है। स्वास्थ्य ठीक है तो सब ठीक है। हमारे जीवन की असली धन दौलत हमारी सेहत है। अच्छा स्वास्थ्य होगा तो मनुष्य हर क्षेत्र में तरक्की कर सकता है। हमारे देश की उन्नति हम सभी पर निर्भर है। हमे अपने स्वास्थ्य का ध्यान हमेशा रखना चाहिए।

अच्छी जीवन शैली 

आजकल दफ्तर के कार्यो में लोग इतना अधिक व्यस्त रहते है कि वह एक अच्छी जीवन शैली को बरक़रार नहीं रख पाते है। रात को देर से सोना, सुबह देर से उठना, सही वक़्त पर भोजन ना करना, यह सारी क्रियाएं स्वास्थ्य को सही दिशा में नहीं ले जाती है।

आजकल लोग अपने काम में इतने मसरूफ रहते है कि अपने सेहत का बिलकुल ध्यान नहीं रखते है। इसी चक्कर में लोग अपनी तबियत बिगाड़ लेते है। अच्छी जीवन शैली का अनुकरण करना ज़रूरी होता है। हम अगर नियमित रूप से समय पर खाये और व्यायाम करे, तो हमारी सेहत ठीक रहेगी।

शरीर में थकान

अगर स्वास्थ्य अच्छा ना हो, तो शरीर में थकान रहती है। थकान की वजह से मनुष्य अपने कार्य में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है। बीमार होने की वजह से व्यक्ति सफलतापूर्वक कार्य को समाप्त करने में असफल रहता है। इसकी वजह से वह तनाव में आ जाता है। सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए मनुष्य का सेहतमंद रहना बेहद ज़रूरी है।

रोगमुक्त जीवन 

रोगमुक्त जीवन पाने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना अत्यंत आवश्यक है। हर सुबह व्यायाम करना बहुत ज़रूरी है। सुबह उठकर व्यायाम और मेडिटेशन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह एक रोगमुक्त जीवन जीने के लिए ज़रूरी होता है।

घर और अपने आस पास सफाई रखना अत्यंत आवश्यक है। आस पास अगर गन्दगी नहीं होगी, तो बीमारियां भी नहीं फैलेगी। साथ ही मच्छर भी नहीं होंगे। व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और हम बीमारियों से दूर भी रहते है। हमारा शरीर फिट रहता है। वातावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा, तो बीमारियां भी कोसो दूर रहेगी।

नशे का सेहत पर बुरा असर

धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है। इससे कर्क रोग हो सकता है। शराब पीना भी स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है। नशीले पदार्थो का त्याग करना अत्यंत आवश्यक है। वरना यह हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

संतुलित आहार 

अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए हमेशा संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। फल, हरी सब्ज़ियां, दूध, अंडे, रोटी, चावल सभी का संतुलित मात्रा में सेवन करना ज़रूरी है। ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमे विटामिन्स और मिनरल्स का समावेश हो।

तला हुआ खाने से बचे 

अधिक तला हुआ खाने से हमे बचना चाहिए। क्यों कि ज़रूरत से अधिक तेल और नमक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अत्याधिक तेल में तला हुआ भोजन पाचन शक्ति को खराब कर सकता है।

दूषित वातावरण 

दुनिया विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में काफी विकास कर चुकी है। दूषित वातावरण की वजह से लोगो को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूषित वातावरण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 

पुराने समय में मशीनों से कम, हाथों से ज़्यादा काम होते थे। लोग हमेशा हर काम में सक्रीय रहते थे। इससे बीमारियां नहीं होती थी। आजकल लोगो के ज़्यादातर कार्य लैपटॉप या कंप्यूटर पर होते है। अक्सर लोग दफ्तर के कार्य कुर्सी पर बैठ कर करते है और उठने का नाम ही नहीं लेते है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

व्यस्त भरा जीवन

आजकल लोग दस से बारह घंटे दफ्तर में काम करते हुए बिताते है। वह इतना व्यस्त रहते है कि अपने सेहत का ध्यान ही नहीं रख पाते है। सुबह घर से दफ्तर और दफ्तर से घर एक ही रूटीन चलता रहता है। दफ्तर से घर लौटकर खाना खाकर लोग सो जाते है। इससे तबियत बिगड़ने की सम्भावना बढ़ जाती है।

निष्कर्ष

अगर सेहत बढ़िया है, तो हम कोई भी कार्य सरलता पूर्वक कर सकते है। कहीं पर भी घूम फिर सकते है और भोजन का मज़ा ले सकते है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अत्यंत ज़रूरी होता है। इसकी अवहेलना करना व्यक्ति को भारी पड़ सकता है। सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता है, यह हम जीतना शीघ्र समझ लेंगे उतना ही हमारे लिए अच्छा है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध (Health Is Wealth Essay In Hindi), आशा करता हूं कि स्वास्थ्य ही धन है पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Health Is Wealth) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!