पेड़ बचाओ पर निबंध (Save Trees Essay In Hindi)

आज हम पेड़ बचाओ पर निबंध (Essay On Save Trees In Hindi) लिखेंगे। पेड़ बचाओ पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

पेड़ बचाओ पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Save Trees In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


पेड़ बचाओ पर निबंध (Save Trees Essay In Hindi)


प्रस्तावना

मनुष्य का अस्तित्व पेड़ और पर्यावरण की वजह से है। पेड़ मनुष्य जीवन के लिए अत्यंत ज़रूरी है। पेड़ -पौधों से हमे कई तरह की सामग्री मिलती है। पेड़ो से हमे ऑक्सीजन प्राप्त होता है। ऑक्सीजन मनुष्य और कई प्राणियों को जीने के लिए चाहिए। हम ऑक्सीजन के बैगर जीवित नहीं रह सकते है।

ऑक्सीजन प्रकाश संश्लेषण यानी फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया द्वारा निर्मित होता है। पेड़ पौधे प्रदूषण को रोकने में मदद करते है। पेड़ पौधों को बचाना मनुष्य का कर्त्तव्य है। जैसे जैसे जनसंख्या बढ़ रही है, उनकी ज़रूरतें भी बढ़ रही है।

इसी चक्कर में फैक्ट्री, घर, दफ्तर और शॉपिंग मॉल बनाने के लिए मनुष्य बिना सोच विचार किये वृक्षों को काट रहे है। वृक्षों के इस प्रकार कटने से प्रदूषण अपने उच्च स्तर पर पहुँच रहा है। पेड़ो को बचाना मनुष्य के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए ज़रूरी है।

पेड़ो से प्राप्त होती है अनगिनत सामग्री

पेड़ द्वारा विभिन्न तरह के चीज़ें बनाई जाती है। जैसे कागज़, फर्नीचर और औषधि इत्यादि। पेड़ो से हमे फल और खाद्य सामग्री प्राप्त होती है। लोग आये दिन बड़ी बड़ी इमारतों को बनाने के लिए पेड़ो को काटते है। लोगो के घरो की सजावट के लिए जो फर्नीचर बनाये जाते है, वह पेड़ो के वजह से मुमकिन है।

पेड़ो से लोगो को ईंधन मिलता है। पेड़ो से जो मनुष्य को लकड़ी मिलती है, उससे मनुष्य भोजन बनाते है। पेड़ो से अनेक तरीके के चीज़ें बनाई जाती है। मनुष्य फर्नीचर बनाने के लिए भी लाखो वृक्ष काट देते है। जहां वृक्ष इतने काटे जाते है, वहां नियमित रूप से पौधे लगाना चाहिए।

प्रदूषण को रोकने में पेड़ है लाभदायक

औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण प्रदूषण काफी बढ़ गया है। फैक्ट्रियों से निकलता हुआ धुआँ और लगातार गाड़ियों से निकलता हुआ धुंआ पर्यावरण को प्रदूषित कर देता है। इससे लोगो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

प्रदुषण पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ता है। प्रदूषण ने पर्यावरण को क्षति पहुंचाई है। पर्यावरण की दुर्दशा देखकर मन विचलित हो उठता है। इसलिए पेड़ो का धरती पर होना बहुत आवश्यक है।

वृक्षारोपण करना है ज़रूरी

जहां मनुष्य एक पेड़ काटता है, तो उसे दस पेड़ और लगाने चाहिए। वृक्षों से पर्यावरण हरा भरा रहता है। वनो का संरक्षण भी ज़रूरी है। अगर वनो को साफ़ कर दिया गया, तो जीव जंतु भी जिन्दा नहीं रह पाएंगे। उनका घर अगर हम तबाह कर देंगे, तो वह कहाँ रहेंगे और क्या खाएंगे। इसलिए वनो का संरक्षण ज़रूरी है।

लोगो में जागरूकता

सभी लोगो और छात्रों को मिलकर ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए और लोगो में वृक्षों को बचाने के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। मनुष्य उन्नति के नशे में इतना अँधा हो गया है कि पेड़ो को अपने स्वार्थ के लिए काट रहा है।

मनुष्य अपने विनाश को खुद ही आमंत्रण दे रहा है। अगर पेड़ नहीं होंगे, तो हम भी जीवित नहीं रहेंगे। यह एहसास और जागरूकता हर देश के लोगो में होनी चाहिए।

पेड़ो को बचाना है आवश्यक

पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ो को बचाना अत्यंत आवश्यक है। लोग सब कुछ जानकर भी वृक्षों को अहमियत नहीं दे रहे है। सुख सुविधा के साधन और बड़ी इमारतों को बनाने के साथ ही हमारे आस पास वृक्षों का होना ज़रूरी है।

वृक्षों से हमे ताज़ी हवा मिलती है, जो सेहत के लिए अच्छी होती है। अगर मनुष्य समय रहते पेड़ो की अहमियत ना समझ पाए, तो निश्चित तौर पर विनाश नजदीक आ जाएगा। स्कूल प्रशासन, छात्र और सभी प्रकार के संघ पेड़ो को बचाने के लिए अपनी तरफ से प्रयत्न कर रहे है।

प्रकाश संश्लेषण और ऑक्सीजन का निर्माण

यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा पेड़ पौधे अपना भोजन खुद बनाते है। वह जल, सूर्य की किरणे और वातावरण में मौज़ूद कार्बन डाइऑक्साइड का इस्तेमाल करके भोजन बनाते है। पेड़ पौधे वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को सोख लेते है।

हमें जिन्दा रहने के लिए हर पल ऑक्सीजन चाहिए और यह ऑक्सीजन हमे पेड़ पौधों से मिलता है। बिना ऑक्सीजन के हम जीवित नहीं रह सकते है। यदि मनुष्य ने पेड़ो को नहीं बचाया, तो प्रकृति भी ऑक्सीजन नहीं दे पायेगी।

ग्लोबल वार्मिंग या भूमंडलीय ऊष्मीकरण से बचाव

पेड़ ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को दूर करते है। आयेदिन प्रदूषण के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। ग्रीन हाउस गैसेस, जैसे मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है। ऐसा ही चलता रहा तो पृथ्वी पर भयानक विनाश दस्तक दे सकता है। समय रहते वृक्षारोपण करना और पेड़ पौधों की देखभाल करना आवश्यक है।

बारिश के लिए ज़रूरी

बड़े बड़े वृक्ष और पौधे वातावरण में नमी बनाये रखते है। वृक्षों के कारण वर्षा होती है। वृक्ष नहीं होंगे तो गर्मी के महीने में तपती सूरज की किरणे धरती पर आ पहुंचेगी। जिस तरह मनुष्य वृक्षों को काट रहा है, उससे कई जगहों पर वर्षा की कमी देखी जा सकती है।

इसलिए हर वर्ष, मनुष्य और खासकर किसानो को सूखे जैसी प्राकृतिक विपदा को झेलना पड़ता है। पेड़ो को बचाना अत्यंत जरुरी हो गया है।

मृदा अपरदन से बचाव

मिटटी को पेड़ की जड़े ताकत से पकड़ कर रखती है। पेड़ो की वजह से बाढ़ जैसी परिस्थिति में उपजाऊ मिटटी बहकर नहीं जाती है। इसी तरह से वह मृदा अपरदन रोक सकती है। वृक्ष ना केवल मिटटी को बल्कि धरती के अंदर समाये हुए जल को रोककर रखता है।

प्राकृतिक खाद का निर्माण

पेड़ की टहनियों और पत्ते जो धरती पर गिरते है, उससे प्राकृतिक खाद को बनाया जा सकता है। प्राकृतिक खाद रासायनिक खाद से बहुत बेहतर होते है। कुछ पशु शाकाहारी होते है। जैसे गाय, हाथी, बकरी, बन्दर। जो पूरी जिन्दगी अपने भोजन के लिए पेड़ो पर निर्भर है। अगर पेड़ ना रहे तो इन पशुओं का अस्तित्व भी खतरें में पड़ जाएगा।

वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाना

शहरों में सड़को के पास बड़े बड़े वृक्ष सूरज की तेज़ किरणों से हमे बचाते है। पार्क और बगीचो में पेड़ पौधों के बीच बैठने से मन प्रसन्नता से भर जाता है।

वृक्षों की पूजा

हमारे देश में लोग बरगद, पीपल, तुलसी, आम, केला इत्यादि पेड़ो की पूजा करते है। पूजा करने के पीछे ज़रूरी आध्यात्मिक कारण है।

वनो को काटने का बुरा असर

वनो को काटने का बुरा असर हम देख सकते है। जिसमे ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट के साथ बरफो का पिघलना शामिल है। इन सब के बाद प्रति वर्ष हम प्राकृतिक विपदाओं का सामना करते है। इससे हम सभी को जान माल का भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

प्राकृतिक संतुलन को बरकरार रखने के लिए पेड़ पौधों को बचाना अति आवश्यक है। आबादी बढ़ने के कारण मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे है। बड़े और विस्तृत स्थानों के लिए, कारखानों के लिए वृक्षों को काटना पड़ रहा है।

इससे बाढ़, सूखा और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाये उतपन्न होती है। आयेदिन प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भयानक हादसे हो रहे है।

वायु प्रदूषण

पेड़ो को काटने की वजह से पेड़ो की संख्या कम होती जा रही है। सड़के बनाने के लिए वह वनो को काट रहे है। सड़को पर तेज़ रफ़्तार वाली लाखो गाड़ियां वायु को प्रदूषित कर रही है। इससे निकलने वाली जहरीली गैस वातावरण को प्रदूषित करती है और स्वास्थ्य को खराब करती है।

निष्कर्ष

हम सभी को मिलकर यह प्रण लेना होगा कि हम पेड़ पौधों को बचाएंगे। अगर इसी तरह से मनुष्य पेड़ काटते गए, तो पृथ्वी पर प्रलय आ जाएगा। ऐसा दिन ना आये इसके लिए हम सभी को पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। अपने आस पास हमे पौधे लगाने चाहिए और सभी को इस विषय के प्रति जागरूक करना चाहिए।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था पेड़ बचाओ पर निबंध (Save Trees Essay In Hindi), आशा करता हूं कि पेड़ बचाओ पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Save Trees) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!