विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर निबंध (Vigyan Vardan Ya Abhishap Hindi Essay)

आज हम विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर निबंध (Essay On Vigyan Vardan Ya Abhishap In Hindi) लिखेंगे। विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Vigyan Vardan Ya Abhishap In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर निबंध (Vigyan Vardan Ya Abhishap Essay In Hindi)


प्रस्तावना

विज्ञान के नए आविष्कारों ने हमारे जीवन को सुखमय और आरामदायक बना दिया है। विज्ञान के नए तकनीकों और आविष्कारों के कारण हम कई कार्य कम समय में पूरा कर लेते है। पुराने समय में हर कार्य मनुष्य को अपने हाथों से करने पड़ते थे।

विज्ञान ने प्रत्येक कार्य को सरल और बिना झंझट वाला बनाकर रख दिया है। विज्ञान ने यातायात के साधनो से लेकर, टेलीफोन, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, टेलीविज़न, मोबाइल फ़ोन, मिक्सर ग्राइंडर, वातानुकूलित यन्त्र इत्यादि अनगिनत उपकरणों का आविष्कार किया है।

हमे कोई भी कार्य करने के लिए ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। अगर देश विदेश की खबरें चाहिए, तो बस टेलीविज़न चलाकर हम खबरें देख सकते है। आजकल तो लोगो के मोबाइल पर समाचार उपलब्ध है।

विज्ञान ने मनुष्य के जीवन को इतना बदल दिया है, कि उसने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। विज्ञान ने इतनी उन्नति की है कि महज़ एक बटन के दबाने पर कई सारी सुविधाएं प्राप्त हो जाती है।

विज्ञान कई विशेषताओं के कारण वरदान साबित हुआ है

विज्ञान के आविष्कारों ने देश -विदेश की उन्नति को उंचाईयों तक पहुंचाया है। घर पर इस्तेमाल होने वाले अस्सी से नब्बे प्रतिशत चीज़ें विज्ञान की देन है।

पंखे और वातानुकूलित यन्त्र

विज्ञान ने हमारे गर्मी के दिनों को आरामदायक बना दिया है। जैसे ही हम बटन दबाते है, पंखे और कूलर की हवा आना शुरू हो जाती है। आजकल घरो में ऐसी यानी एयर कंडीशनर मौजूद है। इससे ठंडी हवा आती है और व्यक्ति गर्मियों में आराम से अपने सारे कार्य कर सकता है।

वाशिंग मशीन

गंदे कपड़े धोना वाशिंग मशीन द्वारा सरल हो गया है। इसकी वजह से हमे स्वंय कपड़े धोने की आवश्यकता नहीं होती है। कम समय में कपड़े धूल जाते है और सुख भी जाते है।

रेडियो और म्यूजिक स्पीकर

रेडियो और स्पीकर की वजह से हम अनगिनत गाने सुन सकते है। यह सब विज्ञान के ही वजह से संभव हो पाया है।

यातायात के साधनो ने सफर को किया सरल

पहले एक जगह से दूसरे जगह सफर करने में मनुष्य को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन विज्ञान ने मोटर साइकिल, बस, कार, रेल से लेकर हवाई जहाज का आविष्कार किया और सफर को आसान बना दिया है।

घरेलु मशीनों का उपयोग

पहले घर की साफ़ सफाई से लेकर मसाले पीसने तक सब औरतें हाथों से करती थी, लेकिन अब विज्ञान ने सभी चीज़ों को मुमकिन कर दिया है। मिक्सर ग्राइंडर, फ्रीज़, वैक्यूम क्लीनर जैसे आविष्कारों ने घरेलू कार्य को आसान कर दिया है।

कृषि क्षेत्र में लाभ

कृषि क्षेत्र के विकास का श्रेय विज्ञान को जाता है। विज्ञान ने ट्रेक्टर, रासायनिक खादों और नई पद्धतियों का आविष्कार किया है, जिससे कृषि में अत्यंत लाभ पहुंचा है। विज्ञान ने कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका निभायी है।

चिकित्सा क्षेत्र में योगदान

विज्ञान ने चिकित्सा क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। सभी अस्पतालों में नए तकनीकों का इस्तेमाल मरीज़ो के चिकित्सा के लिए किया जाता है। अस्पतालों में अक्सरे, एसएजी, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन इत्यादि कई उपकरणों का उपयोग मरीज़ो के टेस्ट और बेहतर इलाज़ के लिए किया जाता है।

भयंकर बीमारिया जैसे डेंगू, मलेरिया का इलाज़ अच्छे और गुणवत्ता दवाईयों से होता है। इसका श्रेय सिर्फ विज्ञान को जाता है। वैज्ञानिक हमेशा रिसर्च करते रहते है, ताकि वह अच्छी उन्नत दवाई की खोज करे, ताकि हम स्वस्थ रहे। विज्ञान के कारण हमे संक्रामक और भयंकर रोगो से मुक्ति मिल पायी है।

बड़ी फैक्ट्रियों की स्थापना

बड़ी फैक्ट्रियों में कई तरह मशीने लगवाई जाती है। यह सब विज्ञान की वजह से संभव हुआ है। कई दैनिक ज़रूरतों के सामान फैक्ट्रियों में बनकर तैयार होते है। प्राचीनकाल में मनुष्य आदिमानव बनकर घूमता था और कई मुश्किलों का सामना करता था।

तन ढकने के लिए तब कपड़े और सफर करने के लिए कोई गाड़ी नहीं होती थी। लेकिन विज्ञान की अहमियत को जैसे ही मनुष्य ने समझा, उसने नए खोज किये और नतीजा हम सबके सामने है। आज मनुष्य के पास हर मौसम के लिए कई तरह के कपड़े और सफर करने के लिए गाड़ियां मौजूद है।

संचार सुविधा में उन्नति

विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि अब हमे पुराने तार वाले फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है। हम मोबाइल फ़ोन, फैक्स, ईमेल इत्यादि द्वारा कुछ सेकण्ड्स में अपना सन्देश भेज सकते है।

आजकल मोबाइल द्वारा कई तरह के कार्य कर सकते है। मोबाइल से कॉल, मैसेज हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति को भेज सकते है। मोबाइल द्वारा ऑनलाइन पेमेंट और खरीदारी करना सरल हो गया है। यह सब विज्ञान की वजह से संभव हो पाया है।

शिक्षा में प्रगति

शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंप्यूटर और इंटरनेट, शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा आविष्कार है। आजकल इंटरनेट पर इ पुस्तकें उपलब्ध है, जिसे छात्र घर बैठे आसानी से पढ़ सकते है। आजकल लैपटॉप भी उपलब्ध है। इसे कहीं भी ले जाना आसान है। लैपटॉप से व्यक्ति अपने ऑफिस संबंधित कार्य कही से भी आसानी से कर सकता है।

विज्ञान से नुकसान (अभिशाप)

विज्ञान जहां वरदान साबित हुआ है, वहाँ कुछ कारणों की वजह से अभिशाप साबित हुआ है। जहाँ विज्ञान ने मनुष्यो के जीवन को बेहतर और सरल बनाया है, वहीं विज्ञान की वजह से तबाही भी हुयी है।

सड़को पर चल रहे लगातार वाहन की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। इसकी वजह से मनुष्यो और अन्य जीव जंतुओं को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल युद्धों में मिसाइल और एटम बम इत्यादि से होने वाले विनाशकारी हादसों की वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है।

इन सब चीज़ों से जहरीली गैस निकलती है, जो मनुष्य और जीव जंतुओं के लिए हानिकारक है। इससे स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां होती है। विज्ञान एक ऐसी अनोखी शक्ति है, जिससे मनुष्य बना और बिगाड़ भी सकते है।

अगर कोई मनुष्य हिंसक प्रवृति का होता है और अगर उसकी नियत अच्छी ना हो, तो वह विज्ञान जैसी शक्ति का गलत उपयोग करता है। इन एटम बम की वजह से विश्व युद्ध भी हो चुके है। लोगो की सुरक्षा और प्रगति का श्रेय विज्ञान को जाता है। विज्ञान एक ऐसी शक्ति है, जिससे मनुष्य और अन्य प्राणियों को नुकसान भी पहुँच सकता है।

निष्कर्ष

विज्ञान ने जितनी सुविधाएं लोगो को दी है, उसकी कोई सीमा नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि विज्ञान ने कई संकटो को बुलावा भी दिया है। विज्ञान वरदान और अभिशाप दोनों है । मनुष्य के ऊपर निर्भर करता है कि वह इस शक्ति का इस्तेमाल कैसे करता है। वैज्ञानिक शक्ति का सही और उचित इस्तेमाल मनुष्य को सुख, उन्नति और समृद्धि प्रदान करता है।

देखा जाये तो विज्ञानं ने मनुष्य को अभिशाप से ज्यादा वरदान दिए है। तो हम यह भी कह सकते है की विज्ञानं एक वरदान है, अगर उसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर निबंध (Vigyan Vardan Ya Abhishap Essay In Hindi), आशा करता हूं कि विज्ञानं वरदान या अभिशाप पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Vigyan Vardan Ya Abhishap) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!