बिल्ली पर निबंध (My Favourite Animal Cat Essay In Hindi)

आज हम बिल्ली पर निबंध (Essay On My Favourite Animal Cat In Hindi) लिखेंगे। बिल्ली पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

बिल्ली पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On My Favourite Animal Cat In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


बिल्ली पर निबंध (My Favourite Animal Cat Essay In Hindi)


प्रस्तावना

हमारी इस प्रकृति में कई प्रकार के  जानवरों को हम अपने आसपास देखते हैं, जिनके माध्यम से पर्यावरण का भी संतुलित बना रहता है। ऐसे मैं पालतू जानवर के रूप में बिल्ली को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जो इंसान के बेहद करीब और मित्रवत व्यवहार की मानी जाती हैं। 

वैसे तो बिल्लियों को कुछ लोगों के द्वारा पसंद नहीं किया जाता। लेकिन इसके बावजूद भी बिल्लियों में कई सारी महत्वपूर्ण खुबिया होती हैं, जिनके माध्यम से बिल्ली को भी पर्यावरण का एक अभिन्न अंग माना जाता है।

बिल्ली की शारीरिक संरचना

बिल्ली एक पालतू जानवर के रूप में हमारे घरों में भी कभी-कभी पाली जाती है। बिल्ली की शारीरिक संरचना बेहद खास होती है। बिल्ली के छोटे कान होते हैं और साथ ही साथ उनकी चमकदार आंखें होती हैं। 

बिल्ली के पंजों में बहुत ही धारदार नाखून होते हैं, जो बिल्ली अपने शत्रुओं पर हमला करने के लिए काफी इस्तेमाल करती हैं। बिल्ली के चार पैर होते हैं, जो कि फर से ढंके होते हैं। बिल्ली के फर उनकी रक्षा ठंड और बारिश के समय करते हैं। 

बिल्ली की एक लम्बी पूंछ होती है। बिल्ली कई रंगो में देखि जा सकती है। जिसमे काली बिल्ली, सफ़ेद बिल्ली ज्यादातर देखने को मिलती है। कुछ बीलियो के शरीर पर अलग अलग रंग के धब्बे भी होते है।  

बिल्ली की मुख्य प्रजातियां

1) Aegean

यह एक ऐसी बिल्ली है जो कई सारे रंग में देखने को मिल जाती हैं। जिनमें मुख्य रुप से यह सफेद, भूरी और काले रंग की होती है और कभी-कभी इनके शरीर में सभी रंग एकत्रित भी नजर आते हैं। इसके अलावा एजियन प्रजाति के बिल्लियों की ऊंचाई ज्यादा नहीं होती और यह मुख्य रूप से पाए जाने वाली बिल्लियों के प्रजाति में शामिल है। यह बिल्लिया मुख्य रूप से ग्रीस में पाई जाती है।

2) Abyssinian 

सामान्य रूप से यह एक ऐसी बिल्ली है, जिनकी हाइट कम होती है और जो मुख्य रूप से एशिया के कुछ भागों में पाई जाती हैं और इनकी बॉडी टाइप सैमी फॉरेन होती है।

3) American curl 

यह मुख्य रूप से यूनाइटेड स्टेट्स में पायी जाने वाली बिल्ली है, जो हर रंग में पाई जाती है। यह बिल्लिया मुख्य रूप से छोटे हाइट की होती है।

4) American shorthair 

यह बिल्ली भी मुख्य रूप से अमेरिका में ही पाई जाती है। लेकिन विश्व के कई हिस्सों में अब इन बिल्लियों को देखा जा सकता है। यह भी छोटे हाइट की होती है और मुख्य रूप से सफेद और काले रंग की होती हैं। इन बिल्लियों के कान काफी छोटे होते हैं और यह बिल्लिया काफी तेज दौड़ सकती हैं।

5) Aphrodite Giant 

यह एक ऐसी बिल्ली है, जो मुख्य रूप से साइप्रस में दिखाई देती है और इसके शरीर की संरचना दुबली पतली होती है। यह मुख्य रूप से झाड़ियों के बीच में छिपकर आना-जाना करती है और यह हर रंग में प्राप्त हो जाती हैं।

6) Asian semi longhair 

यह यूनाइटेड किंगडम में पाई जाने वाली बिल्ली की मुख्य प्रजाति है। यह मुख्य रूप से सफेद रंग की होती है और इसके शरीर पर काफी ज्यादा फर पाए जाते हैं।

7) Arabian Mau 

बिल्ली की यह मुख्य प्रजाति अरेबियन पेनिनसुला में पाई जाती है, जो छोटी हाइट की होती है। साथ ही साथ इस बिल्ली का रंग भूरा होता है।

8) Australian Mist 

यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाली बिल्ली है। इस बिल्ली को सफाई पसंद माना जाता है। साथ ही साथ यह दो breed को क्रॉस करके बनाई गई प्रजाति है, जो मॉडरेट रहती है।

9) Bombay 

यह एक ऐसी बिल्ली है, जो मुख्य रूप से यूनाइटेड और बर्मा में पाई जाती है। यह भी दो breed को क्रॉस करके बनायी जाती है और इस प्रजाति की बिल्ली अब विश्व में कई जगह पाई जाती है।

10) Brazilian shorthair 

यह एक ऐसी मुख्य प्रजाति की बिल्ली है, जो ब्राजील में पाई जाती है और यह मुख्य रूप से काली, सफेद, भूरे रंग की होती है। वैसे तो यह व्यवहारिक रूप से नॉर्मल होती है, लेकिन अपने शत्रुओं के सामने यह बहुत रौद्र रूप में आ जाती है।

बिल्लियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Facts About Cat In Hindi)

  1. बिल्ली एक ऐसी जानवर है, जो दिन में कम से कम 20 घंटे तक सो सकती है। ऐसे में माना जाता है कि बिल्ली अपने जीवन काल में सबसे अधिक सोने का ही काम करती है।
  2. वैसे तो बिल्लियों को बहुत ही मित्रवत माना जाता है। ऐसे में एक ऐसी बिल्ली है, जो सबसे अमीर बिल्ली के रूप में जानी जाती है और जिसकी कुल संपत्ति 12.5 मिलीयन डॉलर है। इस बिल्ली का नाम रेकी है।
  3. जब भी बिल्ली को कुछ खाने को दिया जाता है, तो वह बड़े शौक के साथ खाती है। लेकिन बिल्लियों के अंदर स्वाद की पहचान करने वाली स्वाद ग्रंथियां नहीं होती है और इसीलिए वह मीठे स्वाद का पता आसानी से नहीं लगा पाती हैं।
  4. अगर आप गौर से बिल्लियों को देखेंगे तो यह बात पता चलती है कि बिल्लियों की पलकें नहीं होती हैं।
  5. बिल्लियां बहुत ऊंची छलांग लगा सकती हैं, ऐसे में एक बार में बिल्ली कम से कम 6 फीट तक छलांग आराम से लगा सकती है।
  6. अब तक की सबसे लंबी बिल्ली का रिकॉर्ड 48.5 इंच है।
  7. बिल्ली और शेर की प्रजाति लगभग एक सी होती है और इसी वजह से बिल्ली को “शेर की मौसी” कहा जाता है।
  8. अंतरिक्ष में आज तक इंसानों को भेजा गया है, लेकिन 1963 में पहली बार किसी बिल्ली को अंतरिक्ष में भेजा गया था।
  9. बिल्लियों के अंदर पाई जाने वाली हड्डियों की संख्या 250 होती है, जो इंसानों से भी ज्यादा होती है।
  10. एक बिल्ली करीब 16 वर्ष तक जीवित रह सकती है।

बिल्ली एक समझदार जानवर

बिल्ली को हमेशा से ही एक समझदार जानवर के रूप में जाना जाता है। जब भी हमारे आस पास बिल्ली होती है, तो वह हमारी ओर ऐसे देखती है जैसे वह हमारी बातों को समझ रही हो। इसके अलावा जब भी हम बिल्ली से कुछ कहते हैं तो हमेशा वह हमें जवाब देने का प्रयास करती है और बड़े प्यार से देखती है। 

जब भी हम बिल्ली को जाने के लिए कहते हैं, तो वह हमारी बात को मान लेती है और आसानी से ही वहां से चली जाती है। बिल्ली का स्वभाव भी समझदारी वाला होता है। इसके अलावा जब भी घर में बिल्लियों को पाला जाता है और बाहर से कोई घर में आता है, तो वह बहुत ही स्नेह और प्रेम दिखाती है और हमारे आस पास घूमने लगती है।

उपसंहार

बिल्ली एक पालतू जानवर के रूप में देखि जाती है। कई लोगो को बिल्लियों को पलना पसंद होता है, तो वही कई लोग बिल्ली से दूर रहना ही पसंद करते है। चाहे कुछ भी हो लेकिन बिल्ली हमारे इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बिल्ली मांस भी खाती है। बिल्लिया चूहों की संख्या को नियंत्रित रखने में बड़ा योगदान देती है। बिल्लिया घरो में मौजूद चूहों को पकड़ कर खा जाती है, इससे चूहों की संख्या भी नियत्रित रहती है। 


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था बिल्ली पर निबंध (My Favourite Animal Cat Essay In Hindi), आशा करता हूं कि बिल्ली पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On My Favourite Animal Cat) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!