यदि संगणक ना होता तो पर निबंध (If There Were No Computers Essay In Hindi)

आज हम यदि संगणक ना होता तो पर निबंध (Essay On If There Were No Computers In Hindi) लिखेंगे। यदि संगणक ना होता तो पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

यदि संगणक ना होता तो पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On If There Were No Computers In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


यदि संगणक ना होता तो पर निबंध (If There Were No Computers Essay In Hindi)


प्रस्तावना

संगणक को अंग्रेजी में कंप्यूटर कहा जाता है। कंप्यूटर के द्वारा हर तरह के कार्य किये जा सकते है। आज नयी टेक्नोलॉजी और इंटरनेट का ज़माना है। शिक्षा क्षेत्र, बैंक और दफ्तर के तकरीबन हर कार्य कंप्यूटर द्वारा किये जाते है।

देश और दुनिया के ज़्यादातर कार्य संगणक द्वारा किये जाते है। यदि संगणक ना होता तो हम अपने जीवन के अनेक कार्यो को करने की कल्पना तक नहीं कर पाते। संगणक हर उस मुश्किल कार्य को कुछ ही समय में कर सकता है, जिसे करने में हमे कई दिन लग सकते है।

संगणक द्वारा गणना करना बहोत आसान हो गया है। यदि संगणक ना होता, तो हम इतनी जल्दी उन्नति नहीं कर पाते। हमारे काम करने की रफ़्तार धीमी हो जाती।

शिक्षा क्षेत्र में संगणक का योगदान

शिक्षा क्षेत्र में संगणक का अपना विशेष योगदान है। विद्यार्थी कंप्यूटर चलाना जानते है और उसके कई पहलुओं के बारे में रोज सीखते है। कॉलेज और विद्यालयों में कंप्यूटर को एक प्रमुख विषय बना दिया गया है।

संगणक हर बड़े कार्य सरलता से कर लेता है। आजकल विद्यार्थी कंप्यूटर इंजीनियरिंग करके सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे है। यदि संगणक ना होता तो विद्यार्थी इस टेक्नोलॉजी की शिक्षा से वंचित रह जाते।

संगणक के द्वारा बच्चो को अच्छा ज्ञान मिलता है। विद्यालयों में संगणक का इस्तेमाल बच्चो की पढ़ाई के लिए किया जाता है। आजकल कई राज्यों में सरकार बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संगणक देती है। इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है। इससे हमे संगणक का महत्व पता चलता है।

ऑनलाइन शॉपिंग नहीं होती

यदि संगणक ना होता तो हम ऑनलाइन शॉपिंग भी नही कर पाते। सभी लोगो के पास इतना वक़्त नहीं होता कि वह दुकानों तक जाकर खरीदारी करे। संगणक की वजह से खरीदारी करना आसान हो गया है।

इसका श्रेय संगणक और इंटरनेट दोनों को जाता है। यदि संगणक ना होता तो हमे वक़्त निकालकर शॉपिंग करने जाना पड़ता और इस वजह से हमारा समय नहीं बचता।

सफलता से दूर

यदि संगणक ना होता तो हम सफलता से कोसो दूर होते। जीवन की कठिनाईयां इतनी जल्दी नहीं सुलझती| यदि संगणक ना होता तो लोगो से संपर्क साधना, व्यापार करना, दफ्तर के काम, देश और दुनिया से जुड़े रह पाना इत्यादि सब मुश्किल हो जाता। अगर कंप्यूटर ना होता तो लोग सफलता से कोसो दूर हो जाते।

मनोरंजन नही होता

संगणक पर बच्चे और कभी कभी बड़े भी वीडियो गेम खेलते हुए नज़र आ जाते है। यदि संगणक ना होता तो लोग कंप्यूटर पर गाने नहीं सुन पाते और कंप्यूटर गेम्स भी नहीं खेल पाते।

आज संगणक के वजह से जब मन चाहे लोग संगणक पर चलचित्र (फिल्में) भी देख सकते है। यदि संगणक ना होता तो लोग कंप्यूटर पर फिल्मे देख अपना मनोरंजन नहीं कर पाते। मोबाइल से फिल्मे तो देखि जा सकती है, लेकिन कंप्यूटर पर फिल्म देखने का जो अनुभव होता है वह मोबाइल पर नहीं होता।

दफ्तरों के कार्य

आज हम किसी भी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर में चले जाए, तो वहाँ के लोग संगणक पर काम करते हुए दिख जाते है। सरकारी ज़रूरी दस्तावेज़ों को बनाने के लिए अक्सर दफतरो में कर्मचारी संगणक का उपयोग करते है। इससे कार्य जल्दी हो जाते है और समय की बचत भी होती है।

संगणक ने शिक्षा क्षेत्र, बैंक, अस्पताल से लेकर सरकारी और प्राइवेट दफतर तक अपनी अहमियत बता दी है। यदि संगणक ना होता तो कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

देश और दुनिया भर के समाचार

यदि संगणक ना होता तो देश और दुनिया की नयी और ताज़ा खबरें तुरंत नहीं मिल पाती। यदि संगणक ना होता तो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण जानकारी और सूचनाओं से हम वंचित रह जाते, या फिर टेलीविज़न पर प्रकाशित होने तक हमे राह देखनी पड़ती।

यदि संगणक ना होता तो हम कही भी बैठे दुनिया में चल रही बाते तुरंत नहीं जान पाते और हमे दुनिया भर की सारी खबरे काम से घर जाने के बाद टेलीविज़न के माध्यम से देखनी पड़ती।

अभिन्न सा अंग

संगणक कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है। यह हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। कंप्यूटर के कई रूप है, जैसे लैपटॉप, टेबलेट आदि। संगणक का इस्तेमाल किसी को ईमेल द्वारा जरुरी कागज भेजने तथा किसी जगह आवेदन पत्र भेजने इत्यादि अनगिनत कार्यो के लिए किया जाता है।

आज लगभग सभी के घरो में कंप्यूटर या फिर लैपटॉप मौजूद है। आजकल कंप्यूटर पर ईबुक मिल जाती है, जो एक डिजिटल किताब होती है। जिस वजह से लोगो को किताब खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ती। लोग ईबुक के माध्यम से कंप्यूटर, मोबाइल और टेबलेट पर किताबे पढ़ सकते है। यदि संगणक ना होता तो हमे कंप्यूटर के यह लाभ नहीं मिलते।

ऑनलाइन बिल भरना

आज संगणक पर कई किस्म के ऐप्स डाउनलोड किये जाते है, जिससे कई तरह की सुविधाएं हमे मिलती है। अगर कंप्यूटर ना होता तो किसी भी सेवा के बिल का भुगतान करने के लिए लोगो को कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता पड़ती।

यदि कंप्यूटर ना होता तो ऑनलाइन बैंक सेवा, ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसे सभी कार्य नहीं हो पाते। आज संगणक का इस्तेमाल गांव से लेकर शहर में हर कोई कर रहा है। ऑनलाइन खरीदारी के लिए लोग संगणक पर निर्भर है। संगणक सभी घरो का महत्वपूर्ण अंग बन गया है।

दस्तावेज़ों को सुरक्षित रूप से रखता है

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसका उपयोग डाटा इकट्ठा करने, चित्र, तस्वीरें और कई तरह के दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। अत्यधिक सुरक्षा के लिए आप कंप्यूटर पर पासवर्ड सेट कर सकते है, जिससे की आपके अलावा कोई और कंप्यूटर का इस्तेमाल नही कर सके। यदि संगणक ना होता तो हम दस्तावेज़ों को अच्छे व्यवस्थित और सुरक्षित तरह से नहीं रख पाते।

कंप्यूटर की शिक्षा

कंप्यूटर पर कार्य जल्दी से हो जाते है। जैसे शब्दों को जल्दी टाइप करना, ज़रूरी डाटा को स्टोर करना, कभी भी मेल करना, यह सारे काम संगणक द्वारा आसानी से हो जाते है।

देश में कंप्यूटर सीखने के लिए छोटे बड़े कई प्रशिक्षण केंद्र है, जहां कंप्यूटर का उपयोग करना सिखाया जाता है। कंप्यूटर के शिक्षा की अहमियत को हम सब जानते है। कंप्यूटर की शिक्षा सबसे ज़रूरी है।

कंप्यूटर सिर्फ बच्चो को ही नहीं बल्कि माता पिता को भी सीखना चाहिए। टेक्नोलॉजी के इस जमाने में सभी को कंप्यूटर चलाना सीखना चाहिए। आजकल प्रशिक्षण केंद्रों में ग्राफ़िक डिजाइनिंग से लेकर कंप्यूटर से जुडी हर चीज़ सीखायी जाती है।

कंप्यूटर के प्रमुख कार्य

कंप्यूटर के मुख्य कार्य है, इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट। जब कंप्यूटर किसी भी रॉ डाटा को लेता है, तो उसे इनपुट कहते है। डाटा भेजे जाने की प्रक्रिया को इनपुट कहते है।

उसके बाद संगणक प्रोसेसिंग का काम करता है। संगणक उस डाटा के जानकारी को समझकर उसे प्रोसेस करता है। जो जानकारी प्रोसेस की जाती है, उससे बाद में जो परिणाम मिलता है, उसे आउटपुट कहते है।

निष्कर्ष

संगणक का इस्तेमाल हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया जाता है। चिकित्सा क्षेत्र से लेकर शिक्षा क्षेत्र में संगणक का उपयोग इसके महत्व को साबित करता है। यदि संगणक ना होता तो समस्त दुनिया उन्नति नहीं कर पाती।

यदि संगणक ना होता तो हम इतनी सफलता अपने जीवन में प्राप्त नहीं कर पाते। संगणक ने हमारे जिन्दगी में ज्ञान की रोशनी फैलाई है और उन्नति की किरण बनाई है। यदि संगणक ना होता तो उन्नति की गति धीमी हो जाती और हम बहुत कुछ सीख नहीं पाते और ना हीं टेक्नोलॉजी में इतने उन्नत होते।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था यदि कंप्यूटर ना होता तो पर निबंध (If There Were No Computers Essay In Hindi), आशा करता हूं कि यदि संगणक ना होता तो पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On If There Were No Computers) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!