मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)

आज के इस लेख में हम मेरा भारत देश महान विषय पर निबंध (Essay On Mera Bharat Desh Mahan In Hindi) लिखेंगे। मेरा भारत देश महान विषय पर लिखा यह निबंध बच्चो और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

मेरा भारत देश महान विषय पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Mera Bharat Desh Mahan In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।


मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)


मेरे देश का नाम भारत है, मेरा भारत देश महान देश है। इसके बहुत से नाम है इसे हम हिंद, हिंदुस्तान, इंडिया आदि नामों से पुकारते हैं। भारत देश एक बड़ा देश होने के नाते सभी देशों से महान इसलिए है, क्योंकि यहां पर रहने वाले लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं।

हमारे देश पर यानी कि भारत देश पर आने वाली किसी भी आपदा का सभी लोग मिलकर सामना करते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अगर कोई आपदा आती है, तो सभी लोग उसकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

ऐसा हमारा देश हमारा भारत देश महान है। भारत देश के कण-कण में प्रेम बसा हुआ है। हम ही नहीं दूसरे देश भी भारत देश की एकता की मिसाल देते हैं। हमारा भारत देश सुंदर देश है, यहां पर सुबह कोयल की कूक के साथ होती है, चिड़ियों की चहचहाहट हमारा मन मोह लेती है।

नाचता हुआ मोर सुनहरा लगता है और एक अच्छे दिन की शुरुआत करता है। हमारी प्रकृति बहुत ही आकर्षित करती है। हमारे देश में चारों तरफ हरियाली का वातावरण है। हमारा देश भारत देश सच में महान है, क्योंकि कई सदियों से बहुत से देशों ने विदेशियों ने अपनी ताकत से गुलाम बनाया है।

गुलाम होने के बावजूद भी यहां पर लोगों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी हमारे देश की मिट्टी की खुशबू उतनी ही सुगंधित है, किसान आज भी खेतों में मेहनत करते हुए दीखते हैं।

हर साल हमारे भारत देश में त्यौहार मनाए जाते हैं। हमारे भारत देश में होने वाले त्यौहार मिल जुल कर एक साथ मनाते हैं। भारत देश में हम सभी खुशियां एक साथ बाटते हैं और प्रेम भाव एक दूसरे में रखते हैं।

मेरा भारत देश महान क्यों है?

मेरे भारत देश में सालों से परंपराएं चले आ रहे हैं। मेरा भारत देश वीरता, संस्कृति हर सभी परिस्थितियों में आगे हैं। हमारे भारत देश में बहुत से प्रतापी सांसी योद्धा ने जन्म लिया है, देश भले ही संकट के समय परेशान रहा है परंतु योद्धाओं ने हर तरीके से अपना योगदान दिया है।

मेरा भारत देश कृषि प्रधान देश है, मेरे भारत की संस्कृति अनोखी है, मेरे भारत का कानून, न्याय, मेरे भारत देश ने विज्ञान और पौधों के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है, मेरा भारत महान देश कंप्यूटर से युक्त देश है, मेरा भारत यहां की नदियों और राज्यों के लिए महान है। यहां की बहुत खास बातें मेरे देश को महान बनाती है।

कृषि प्रधान देश

मेरे भारत को महान इसलिए कहा जाता है, क्योंकि मेरा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर हर साल बहुत सी फसलें उगाई जाती है। हर साल आने वाले ऋतु के बदलाव में अलग-अलग फसलों को देखने का मौका मिलता है।

भारत देश में हर तरह के अनाज मिल जाते हैं जैसे गेहूं, मक्का, बाजरा, जो, दाल आदि। मेरे भारत में खेती सिंधु घाटी सभ्यता के समय से चली आ रही है। यहां पर लगभग 51% भाग में खेती की जाती है।

कुल 52 प्रतिशत लोग खेती पर अपनी आजीविका चला रहे हैं। भारत देश को हरित क्रांति के बाद अधिक अनाज पैदा करने के लिए जाना जाता है। मेरा भारत अनाज सिर्फ भारत देश के लिए नहीं उगाता, यह अन्य देशों के लिए भी अनाज उगाता है ताकि सभी देशों में अनाज भेजा जा सके।

देश की संस्कृति

मेरा भारत महान है क्योंकि भारत में बहुत सी संस्कृति है। यहां पर एकता बहुत है यहां की संस्कृति बहुत अनोखी है। यहां भारत देश में संस्कृति विरासत पूरी तरह लागू होता है। आज भी लोग हमारी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, हमारी संस्कृति ने बहुत से देशों को आकर्षित किया है।

भारत देश की संस्कृति को देखने के लिए दूर देश से लोग भारत में आते हैं। भारत ने विश्व के नक्शे में बहुत ही रंगीन और अनोखी संस्कृत की छाप छोड़ दिया है। मेरे भारत देश की मोरिया चोर मुगल काल ब्रिटिश साम्राज्य जैसे वंश तक भारत के परंपरा और अतिथि सत्कार के लिए प्रशंसा करते हैं। जिन्होंने मेरे भारत देश पर कई साल तक राज किया है।

कूटनीति की वजह से ही मेरा भारत अनेकता में भी एकता दिखा कर अपने देश को मजबूत करके रखा हुआ है। भारत बहुत सी संस्कृति और कला शिल्प नृत्य संगीत के लिए जाना जाता है। हमारा देश दूसरे देश के लोगों को मिलने वाले सत्कार के लिए जाना जाता है। हमारे देश की संस्कृति अन्य देशों की संस्कृति से बहुत अलग है।

भारत देश का कानून

हर देश में अपने अपने कानून होते हैं, कहीं पर कठोर होते हैं तो कहीं पर राहत देने वाले। कहीं पर बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कानून फैसला सुना देता है। परंतु मेरे भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों का आचरण साधारण है।

सभी लोगों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन देश का हर एक नागरिक करता है। हमारे देश के कानून सख्त भले ही है परंतु बहुत ही न्याय पूर्ण है। देश मैं कानून का पालन नहीं करने वाले लोगों को दंड दिया जाता है।

मेरा देश एक लोकतांत्रिक देश है। देश में सभी के लिए एक समान कानून है, जो व्यक्ति गलती करता है या अपराध करता है उन अपराधों के लिए उसको सजा दी जाती है। यह सजा सभी के लिए एक समान होती है। हमारे देश के कानून का पालन करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है और देश के नागरिक इसे अपनी निष्ठा से पूरा करते हैं।

विज्ञान क्षेत्र में मेरा भारत देश 

भारत देश ने लगभग सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। भारत शिक्षा कला संस्कृति की क्षेत्र में दो कदम आगे रहा है। इसके साथ मेरा भारत महान होने का कारण विज्ञान क्षेत्र में तरक्की करना भी है। भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत विकास किया है।

लगभग सभी देशों में विज्ञान ने बहुत से खोजे की है, परंतु इस दौर में भारत भी कहीं पीछे नहीं रहा है। भारत में आज भी ऐसे महान वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने ऐसी ऐसी खोजे की है जिससे हमारे देश का नाम गर्व से लिया जाता है।

हमारे देश के विज्ञानिक जिन्होंने हमारे देश को महान बनाने में सहायता की है, जैसे सी वी रमन, जगदीश चंद्र बसु, श्रीनिवास रामानुजन और भी बहुत से विज्ञानिक है, जिन्होंने भौतिक विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, खगोल विज्ञान सभी क्षेत्रों में अपना बहुत योगदान दिया है। मेरे भारत को महान बनाने में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

मेरे भारत देश की नदियां

भारत देश में सबसे ऊंची पहाड़ हिमालय है। हमारे देश में हिमालया ने बहुत सी नदियों को जन्म दिया है। यह नदियां शुद्ध और पवित्र जल से भरी है, मेरे भारत देश में कई सारी नदियां है।

हमारे देश की नदियों को पूजनीय माना जाता है। यहां पर भांति भांति के लोग रहते हैं, जो हर राज्य में निकलने वाली नदियों का सम्मान करते हैं, उनकी पूजा करते हैं। आज नदियों के कारण हमारे देश ने बहुत से देशों को अपने साथ जोड़ा है।

यहां से निकलने वाली नदियां गंगा, जमुना, सरस्वती, गोदावरी, सतलज आदि है। बहुत सी नदियां है जहां पर लोग अपने पाप धोने के लिए जाते हैं। मेरे देश में बहुत से ऐसे अच्छे भी है जिन्होंने देश को खनिज पदार्थ देने में योगदान दिया है।

इन्होंने खनिज को अपनी गोद मैं समेट रखा है, जैसे कश्मीर, नैनीताल, शिमला, कुल्लू, मनाली आदि। इन राज्यों ने हमारे देश को चार चांद लगाए हैं, यह प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं, यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

भारत के शूरवीर

भारत देश ने अपनी महानता इसलिए आशिकी है, क्योंकि यहां पर बहुत से शुर वीरों ने जन्म लिया है। भारत में पैदा हुए कुछ ऐसे भी शूरवीर है, जिन्होंने भारत की रक्षा की है। बहुत से शुर वीरों ने रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी है।

ऐसे शुर वीरों को हमारे देश में आज भी याद किया जाता है, जिनमें से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस. भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद बहुत से शूरवीरो ने जन्म लिया है और इस देश की मिट्टी में ही अपने प्राण त्याग दिये है।

मेरे भारत की कुछ खास बातें

मेरा भारत देश महान इसलिए है, क्योंकि यहां पर महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रपिता ने जन्म लिया है। इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी स्वतंत्रता मैं लगा दी। मेरे भारत ने करोड़ों संतानों को अपने दिल से लगाया है।

मेरे भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है, राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रीय गान जन गण मन, राज्य पक्षी मोर, राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय चिन्ह तुला जो राष्ट्रीय न्याय का प्रतीक है। मेरा देश महान है क्योंकि इसके लिए जितना लिखा जाए उतना कम है।

जितना कहा जाए उतना कम है, यहां के गौरव तो सबसे अलग है क्योंकि यहां बहुत से जाने गवाने का दर्द है फिर भी इसने हार नहीं मानी है। यह पहले सोने की चिड़िया कहलाता था, परंतु अंग्रेजों ने इसे लूट कर बर्बाद कर दिया। परंतु भारत देश अपनी मेहनत लगन इमानदारी से आज भी हमारी शान बान है।


इन्हे भी पढ़े :-

तो यह था मेरा भारत देश महान विषय पर निबंध, आशा करता हूं कि मेरा भारत देश महान विषय पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Mera Bharat Desh Mahan ) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!